फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rural women are becoming self-reliant, many have become millionaires.

Yamuna Nagar News: देहात की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, कई बनीं लखपति दीदी

Thu, 07 May 2026 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 07 May 2026 03:30 AM IST
विज्ञापन
Rural women are becoming self-reliant, many have become millionaires.
मिशन के तहत प्रशिक्षण लेती समूह से जुड़ी महिलाएं। आर्काइव
यमुनानगर। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की स्थिति तेजी से बदल रही है। अब देहात की महिलाएं न केवल घरेलू जिम्मेदारियां संभाल रही हैं, बल्कि विभिन्न रोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से भी सशक्त बन रही हैं। कई महिलाएं अपने परिश्रम और हुनर के दम पर लखपति दीदी बन चुकी हैं, जो अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्रों की तुलना में अब ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं अधिक तेजी से आत्मनिर्भर बन रही हैं। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं संगठित होकर विभिन्न कार्यों में भाग ले रही हैं। खेतीबाड़ी, डेयरी, पोल्ट्री फार्म जैसे पारंपरिक कार्यों के अलावा महिलाएं ब्यूटी पार्लर, सॉफ्ट टॉय निर्माण, अचार बनाने और अन्य लघु उद्योगों में भी अपनी पहचान बना रही हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग हर गांव में 8 से 10 स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं, जो महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर रहे हैं। इन समूहों के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाता है और समय-समय पर बैठकों का आयोजन कर उन्हें नए कौशल सिखाए जाते हैं। इससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ रहा है और वे अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं। महिलाओं का मानना है कि यदि परिवार का सहयोग मिले तो वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं। कई महिलाओं ने बताया कि पहले वे घर तक सीमित थीं, लेकिन अब वे अपने काम से न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार रही हैं, बल्कि समाज में भी अपनी पहचान बना रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण देने के साथ-साथ लोन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि वे अपना काम शुरू कर सकें और उसे आगे बढ़ा सकें। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं और आने वाले समय में और अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। यह बदलाव न केवल महिलाओं के जीवन स्तर को सुधार रहा है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत कर रहा है।
---------

मिशन के तहत प्रशिक्षण लेती समूह से जुड़ी महिलाएं। आर्काइव

मिशन के तहत प्रशिक्षण लेती समूह से जुड़ी महिलाएं। आर्काइव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed