{"_id":"61a285e05d10ed0f6075cd37","slug":"ruckus-over-removing-the-bike-parked-in-front-of-the-canteen-youths-beat-up-the-owner-yamuna-nagar-news-knl90989264","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटीन के आगे खड़ी बाइक को हटाने पर बवाल, युवकों ने मालिक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटीन के आगे खड़ी बाइक को हटाने पर बवाल, युवकों ने मालिक को पीटा
विज्ञापन
गांव दुसानी में शराब के ठेके के पास बनी कैंटीन के सामने खड़ी बाइकों को हटाने को लेकर बवाल हो गया है। युवकों ने कैंटीन के मालिक की जमकर धुनाई कर डाली। इसमें वह घायल हो गया।
बताया जा रहा हे युवकों के पास एक देसी कट्टा भी था। उधर शोर शराब सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचने लगे तो आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गये। सदर थाना पुलिस ने घायल मालिक हमीदा निवासी सजल की शिकायत पर पांच युवकों को खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सजल ने बताया कि उसकी गांव दुसानी में शराब ठेके के पास कैंटीन है। वह ठेके पर काम करने वाला जोनी बैठा था। इसी दौरान युवक राणा, गौरव, अर्चित वहां बाइक पर आए और अपनी बाइकों को कैंटीन के आगे खड़ी कर दी। जब सजल ने युवकों को कैंटीन के आगे से बाइक को हटाने के लिए कहा तो वे तैश में आ गये और अपने दूसरे साथियों को भी वहां बुला लिया। इसके बाद युवकों ने सजल को गालीगलौज करते हुए उससे मारपीट शुरू कर दी। यहां तक युवकों ने उसे नीचे गिराकर लात घुसे भी मारे। इससे उसे कई जगहों पर अंदरूनी चोटें भी आई है।