फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ruckus over removing the bike parked in front of the canteen, youths beat up the owner

कैंटीन के आगे खड़ी बाइक को हटाने पर बवाल, युवकों ने मालिक को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Ruckus over removing the bike parked in front of the canteen, youths beat up the owner
गांव दुसानी में शराब के ठेके के पास बनी कैंटीन के सामने खड़ी बाइकों को हटाने को लेकर बवाल हो गया है। युवकों ने कैंटीन के मालिक की जमकर धुनाई कर डाली। इसमें वह घायल हो गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा हे युवकों के पास एक देसी कट्टा भी था। उधर शोर शराब सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचने लगे तो आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गये। सदर थाना पुलिस ने घायल मालिक हमीदा निवासी सजल की शिकायत पर पांच युवकों को खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सजल ने बताया कि उसकी गांव दुसानी में शराब ठेके के पास कैंटीन है। वह ठेके पर काम करने वाला जोनी बैठा था। इसी दौरान युवक राणा, गौरव, अर्चित वहां बाइक पर आए और अपनी बाइकों को कैंटीन के आगे खड़ी कर दी। जब सजल ने युवकों को कैंटीन के आगे से बाइक को हटाने के लिए कहा तो वे तैश में आ गये और अपने दूसरे साथियों को भी वहां बुला लिया। इसके बाद युवकों ने सजल को गालीगलौज करते हुए उससे मारपीट शुरू कर दी। यहां तक युवकों ने उसे नीचे गिराकर लात घुसे भी मारे। इससे उसे कई जगहों पर अंदरूनी चोटें भी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed