फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ruckus created by family members of children drowned in canal

Yamuna Nagar News: नहर में डूबे बच्चों के परिजनों का हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Ruckus created by family members of children drowned in canal

विज्ञापन


यमुनानगर। परीक्षा खत्म होंने के बाद दोस्तों के संग नहर में नहाने गए दो बच्चों का अभी तक सुराग नहीं मिला है। परिजन दो दिन से गोताखोरों के साथ नहर में बच्चों की तलाश कर रहे हैं लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। रविवार को बच्चों के परिजनों ने प्रशासन की अनदेखी के विरोध में नहर किनारे हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि अधिकारी उनकी सुध नहीं ले रहे हैं। एक दो बार गोताखोर आए और चले गए। बच्चों के परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से बच्चों को जल्द तलाश करने की मांग की है।



जानकारी के अनुसार दो स्कूली छात्र पेपर खत्म होने के बाद शुक्रवार को अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने के लिए गए थे। इस दौरान छात्रों में नहर पार करने की शर्त लग गई। हमीदा निवासी लक्की और विजय कॉलोनी निवासी कृष्णा शर्त लगाकर नहर को पार करने लगे थे लेकिन, बीच में नहर गहरी होने और पानी का बहाव अधिक होने के कारण पानी में डूब गए थे। इसके बाद से ही परिजन नहर किनारे उनकी तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने भी गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश कराई है। जिस जगह पर बच्चे पानी में डूबे हैं वहां पर कुंड होने के कारण गोताखोर भी बच्चों को अभी तक तलाश नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन




रविवार को परिजन और आस-पास के लोग नहर किनारे पहुंच गए। इसके बाद परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का कहना है कि अधिकारी बच्चों की तलाश को लेकर गंभीर नहीं है। दो दिन से कोई भी अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं आया है। परिजनों का कहना है कि गोताखोर भी इंतजार करने की बात कर रहे हैं। उधर, हंगामे की सूचना पर भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला भी नहर किनारे पहुंच गए और परिजनों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन



पुलिस लगातार बच्चों की तलाश कर रही है। रविवार को परिजनों और आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई थी। परिजनों का कहना है कि जल्द से जल्द बच्चों की तलाश की जाए। पुलिस टीमें घटना स्थल और नहर में आगे तक बच्चों की तलाश में जुटी है।



-दलबीर सिंह, एसएचओ, थाना सदर यमुनानगर



-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed