फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rs 4.45 lakh was grabbed in the name of getting a clerk's job

क्लर्क की नौकरी दिलवाने के नाम पर हड़पे 4.45 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Rs 4.45 lakh was grabbed in the name of getting a clerk's job
आबकारी एवं कराधान विभाग में क्लर्क की नौकरी दिलवाने के नाम पर दो युवकों ने बावा कॉलोनी निवासी राहुल शर्मा से 4 लाख 60 हजार रुपये हड़प लिए। थाना फर्कपुर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बावा कॉलोनी निवासी राहुल शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने बीबीए किया है। पढ़ाई करने के बाद भी वह बेरोजगार था। और नौकरी की तलाश कर रहा था। इस दौरान उसकी मुलाकात कॉलोनी के ही नजदीक रहने वाले वरुण से हुई। वरुण ने उसे कहा कि वह एक युवक को जानता है, जो नौकरी लगवाने का काम करता है। वह उसे नौकरी लगवा देगा। आरोपी वरुण ने उसे मोहाली निवासी मदन का फोन नंबर दिया और उससे बात करने के लिए कहा। जब उसने मदन को फोन पर बात की तो आरोपी ने उसे कहा कि वह उसे पंचकूला में आकर मिले।
विज्ञापन

जब वह उसे पंचकूला में हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के कार्यालय में मिलने के लिए गया तो आरोपी उसे वहां एक पार्क में मिला। आरोपी ने उनसे कहा कि वह यही पर काम करता है और वह उसे क्लर्क की नौकरी दिलवा देगा। इसके लिए 5 लाख रुपये का खर्च आएगा। आरोपी ने उसे जल्द ही पैसों का इंतजाम करने के लिए कहा। उसने 18 नवंबर 2019 से जनवरी 2020 तक आरोपी के खाते में 5 लाख रुपये जमा करवा दिए। आरोपी ने उसे जल्द ही नौकरी दिलवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान आरोपी ने उसे नियुक्ति पत्र भी दे दिया। आरोपी ने उसकी नियुक्ति नहीं करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी कभी लॉकडाउन तो कभी किसी अन्य बात का बहाना बनाने लगा। परेशान होकर जब उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने उसे चेक दे दिया। जब उसने चेक बैंक में लगाया तो बाउंस हो गया। उसने आरोपी से इस बारे में बात की। आरोपी ने उसे 40 हजार रुपये दे दिए और बाकी जल्द देने का आश्वासन दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके रुपये वापस नहीं किए। परेशान होकर उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी मदन और वरुण के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed