फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rs 3800 and mobile looted after beating up a fruit vendor

फल विक्रेता से मारपीट कर 3800 रुपये और मोबाइल लूटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Rs 3800 and mobile looted after beating up a fruit vendor
जगाधरी। छाबड़ा अस्पताल के पास फल विक्रेता से मारपीट कर महिला समेत चार अज्ञात युवकों ने 3800 रुपये व मोबाइल लूट लिया। बदमाश सेब खरीदने के बहाने रेहड़ी पर रुके थे। बिना रुपये दिए सेब लेकर जब आरोपी चलने लगे तो फल विक्रेता ने उनसे अपने रुपये मांगे। जिसके बाद आरोपियों ने विक्रेता से मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। शहर जगाधरी पुलिस ने अज्ञात महिला व तीन युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मैहलावाली निवासी नवीन सेठी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जगाधरी में कविता छाबड़ा अस्पताल के पास फलों की रेहड़ी लगाता है। रविवार दोपहर के समय उसकी रेहड़ी पर दो बाइकों पर सवार होकर एक महिला व तीन युवक आए। आरोपी महिला उसकी रेहड़ी से दो सेब लेकर चलने लगी। जब उसने रुपये मांगे तो आरोपियों ने उसके साथ बहस करनी शुरू कर दी और उसके तोल बट्टे उठाकर फेंकने शुरू कर दिए। आरोपियों ने उससे मारपीट की और उसका पर्स छीन लिया। पर्स में 3200 रुपये थे। इसके बाद आरोपियों ने उसके गल्ले के अंदर रखे 600 रुपये और उसका मोबाइल लूट लिया। इसके बाद चारों आरोपी वहां से फरार हो गए। जाते समय उसने एक बाइक का नंबर नोट किया। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। शहर जगाधरी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। जांच अधिकारी निरीक्षक मेमसिंह का कहना है कि मामले में अज्ञात महिला व युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। नंबर के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed