{"_id":"664936523c54873f3b05b0b9","slug":"rs-200-fine-for-traveling-without-ticket-in-city-bus-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-119170-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सिटी बस में बिना टिकट सफर पर 200 रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सिटी बस में बिना टिकट सफर पर 200 रुपये जुर्माना
Sun, 19 May 2024 04:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 19 May 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सिटी इलेक्ट्रिक एसी बस में बिना टिकट सफर करना भारी पड़ेगा। सिटी बस के रूटों पर रोडवेज इंस्पेक्टरों की ड्यूटी लगा दी गई है, जो बीच रास्ते बसों की औचक जांच करेंगे और यात्री के बिना टिकट मिलने पर 200 रुपये तक जुर्माना किया जाएगा।
सिटी बस सेवा के प्रबंधक दिवाकर सिन्हा ने बताया कि छछरौली रूट पर शुक्रवार को विशेष जांच अभियान चला। इसमें रोडवेज इंस्पेक्टर अजायब सिंह ने रूट पर अप-डाउन की बसों में जांच की। इस दौरान कोई यात्री बिना टिकट सफर करना नहीं मिला है। यह जांच लगातार जारी रहेगी। इसमें अगर कोई भी बस में बिना टिकट सफर करना पाया जाता है तो उस पर 200 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।
हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो पर जनवरी में आई पांच इलेक्ट्रिक एसी बसों को 29 जनवरी से सिटी बस सेवा के रूप में चलाया जा रहा है। इन बसों के शुरुआत में मुख्य दो रूट थे, जिनमें एक जगाधरी बस स्टैंड से महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक वाया यमुनानगर बस स्टैंड व दूसरा जगाधरी बस स्टैंड से महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक वाया महाराजा अग्रसेन चौक जगाधरी रहा।
विज्ञापन
इनमें जगाधरी बस स्टैंड से महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक वाया महाराजा अग्रसेन चौक जगाधरी को खत्म दो इलेक्ट्रिक एसी बसें छह मार्च से जगाधरी-छछरौली रूट पर लगाई गईं, जिसे यमुनानगर-छछरौली रूट कर दिया गया है। यानी रूट को यमुनानगर से छछरौली वाया जगाधरी कर दिया गया है, जिस पर यमुनानगर छछरौली तक प्रति यात्री किराया 30 रुपये हैं।
इसके अलावा दूसरे जगाधरी बस स्टैंड से महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक वाया यमुनानगर बस स्टैंड रूट पर अभी तक तीन इलेक्ट्रिक एसी बसें चल रही थी, जिनमें से एक बस निकाल उसे 21 अप्रैल से जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन से बूड़िया वाया शहीद भगत सिंह चौक रूट पर चलाया गया।
हफ्तेभर बाद ही जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन से बूड़िया वाया शहीद भगत सिंह रूट बंद कर दिया गया। इस रूट से हटाई बस को दोबारा जगाधरी बस स्टैंड से महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक वाया यमुनानगर बस स्टैंड रूट पर लगा दिया गया है। इससे इस रूट पर बसों की संख्या तीन होने से हर आधे घंटे बाद बस सेवा हो गई है।