फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rs 1.96 lakh embezzled from the accounts of businessman and partner

Yamuna Nagar News: कारोबारी व साथी के खातों से उड़ाए 1.96 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.96 lakh embezzled from the accounts of businessman and partner
प्लाईवुड कारोबारी जतिन कांबोज व उसके साथी सलिंद्र कुमार के खातों से साइबर ठगों ने एक लाख 96 हजार रुपये निकाल लिए। ठगों ने पासपोर्ट स्पीड पोस्ट करने के नाम पर पांच रुपये खाते में भेजने के लिए लिंक भेजा था। लिंक भेजने के पांच दिन बाद ये रुपये खातों से कटे। इसकी शिकायत साइबर पुलिस को की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गोबिंदगढ़ फार्म निवासी जतिन कांबोज ने बताया कि वह प्लाईवुड कारोबारी है। उसका पासपोर्ट वीजा लगने के लिए गया हुआ है। 30 सितंबर को उनके पास एक फोन आया कि आपका पासपोर्ट डिस्पैच हो रहा है। अगर वे उसे जल्दी चाहते हैं तो उस पर टिकट लगाने के लिए पांच रुपये की पेमेंट करनी होगी। अगर यह पेमेंट नहीं की तो इसे आने में 48 दिन लग सकते हैं और सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है। इस पर उन्होंने पासपोर्ट जल्दी लाने के लिए आरोपी के बताए लिंक पर पांच रुपये ट्रांसफर करने का प्रयास किया। लेकिन वे पैसे ट्रांसफर नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने अपने साथी सलिंद्र कुमार के मोबाइल पर लिंक भेजा और पांच रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा। उनके अकाउंट से पैसे चले गए। जतिन ने बताया कि इसके बाद पांच अक्टूबर को उसके खाते से 98097 रुपये कट गए। कुछ देर बाद ये रुपये वापस खाते में आ गए। लेकिन फिर से कुछ देर बाद ये रुपये दोबारा खाते से कट गए। इसके बाद वापस नहीं आए। उसी दिन उसके साथी सलिंद्र के खाते से भी 98098 रुपये कट गए। तब उन्हें पता चल गया था कि उसके साथ साइबर ठगी हुई है। इसकी सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दी। साइबर थाना पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed