फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   RPSF's SI arrested for killing pregnant wife, Yamunanagar

गर्भवती पत्नी की हत्या कराने में आरपीएसएफ का एसआई काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
RPSF's SI arrested for killing pregnant wife, Yamunanagar
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आरपीएसएफ के एसआई अफसर अली ने चचेरे भाई और उसके दोस्तों संग मिलकर पत्नी की हत्या की थी। साजिश के तहत गर्भवती पत्नी को टहलाने के बहाने वह सड़क पर लेकर गया था, फिर चचेरे भाई की स्कार्पियो ने उसे कुचल दिया था। इसके बाद पति ने अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने का केस दर्ज कराया था। वहीं मृतका के मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया था। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है।
पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 24 सितंबर को फर्कपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना को सुलझाने का जिम्मा सीआईए वन प्रभारी राकेश मटोरिया को सौंपा गया था। सीआईए वन की टीम ने शुक्रवार देर शाम गुप्त सूचना पर मृतका नजमा के पति उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद के गांव जफराबाद निवासी अफसर अली को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला है कि योजना के तहत 24 सितंबर की रात अफसर अली गर्भवती पत्नी को टहलाने के लिए सड़क पर ले गया था।
विज्ञापन

इस दौरान पीछे से उसका चचेरा भाई व दो अन्य साथी स्कॉर्पियो लेकर आए और नजमा के ऊपर चढ़ा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे शहर के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मामले में गिरफ्तारी के बाद शनिवार को आरोपी अफसर अली को कोर्ट में पेश कर पांच दिन की रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम विवाह के बाद दोनों के बीच था मनमुटाव
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी अफसर अली आरपीएसएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। उसका बरेली निवासी नजमा के साथ प्रेम प्रसंग हो गया था। इसके बाद दोनों ने 2019 में शादी कर ली। बाद में दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। बताया जा रहा है कि अफसर अली पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसके चलते उनके बीच आए दिन झगड़े होने लगे। कुछ समय पहले नजमा अपने मायके चली गई थी। नजमा के परिवार ने महिला थाने में आरोपी अफसर अली की शिकायत भी की थी। वहां पर समझौता हो गया और अफसर अली पत्नी के साथ पृथ्वी नगर फर्कपुर में रहने लग गया। इस दौरान उसकी पत्नी 5 माह की गर्भवती हो गई, लेकिन उनका झगड़ा खत्म नहीं हुआ। इसके बाद पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए आरोपी ने हत्या की साजिश रची।

पत्नी की हत्या करने के मामले की जानकारी देते पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल। संवाद

पत्नी की हत्या करने के मामले की जानकारी देते पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल। संवाद- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed