फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rotary Club office bearers took the oath

Yamuna Nagar News: रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने ली शपथ

Mon, 06 Jul 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 06 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Rotary Club office bearers took the oath
कार्यक्रम में मुख्यातिथि को सम्मानित करते सदस्य। संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। रोटरी क्लब की ओर से शहर के सफल पैलेस में शनिवार रात नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समाजसेवी भीम सिंह राठी मुख्यातिथि रहे। क्लब की ओर से रोटेरियन भारत माटिया को क्लब के नए प्रधान के तौर पर शपथ ग्रहण कराई गई।
रोटेरियन डॉ. शुभम सलूजा को क्लब का सचिव नियुक्त किया गया। पंडित ज्ञान प्रकाश शर्मा संरक्षक व डॉ. एससी सैनी मुख्य सलाहकार होंगे। वहीं सतीश चौधरी, मलखान सिंह सढूरा व देवीदयाल अरोड़ा उप प्रधान, मोहित गर्ग व स्वर्ण सिंह धौडंग सह सचिव होंगे। लगातार 5वीं बार मोहनलाल अरोड़ा क्लब के कोषाध्यक्ष व आशु वर्मा मीडिया प्रभारी व संदीप सैनी सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए।
विज्ञापन

वहीं क्लब के निदेशक मंडल में यतेंद्र वर्मा, डॉ. अमन पंजेटा, डॉ. सुदेश बंसल, रणधीर चौधरी, एडवोकेट सुरेश बंचल, पुनीत शर्मा, अनिरूद्ध त्यागी, सरदार इंद्रजीत सिंह शामिल है। डॉ. अशोक मिगलानी को क्लब का सार्जंट अटार्म नियुक्त किया गया है। जसवंत सिंह बंचल को रोट्रेक्ट चेयरमैन व निर्मल सिंह बैंडी को रोटरी फांउडेशन चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोटेरियन डॉ. अशोक मिगलानी ने क्लब के नवनियुक्त प्रधान भारत माटिया व सचिव डॉ. शुभम सलूजा को कॉलर पहनाकर कार्यभार सौंपा। कार्यक्रम में मंच संचालक डॉ. सुदेश बंसल ने एक वर्ष के दौरान कल्ब द्वारा किए गए कार्यों की कार्यक्रम में जानकारी दी। वहीं इस वर्ष किए जाने वाले प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में धर्मपाल वर्मा, डॉ. पुलकित मेहता व पदम राणा को मुख्यातिथि भीम सिंह राठी ने क्लब की ओर से लेपल पिन लगाकर सदस्यता प्रदान की गई। भीम सिंह राठी ने रोटरी क्लब रादौर की ओर से पिछले एक वर्ष के दौरान किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि क्लब के सदस्यों ने समाजसेवा के क्षेत्र में बढ़ चढ़कर योगदान दिया है। इस अवसर पर पंडित ज्ञानप्रकाश शर्मा, डॉ. एससी सैनी, मास्टर देवीदयाल अरोड़ा, मलखान सिंह, स्वर्ण सिंह धौडंग, डॉ. अशोक मिगलानी, जसवंत सिंह बंचल समेत अन्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्यातिथि को सम्मानित करते सदस्य। संस्था

कार्यक्रम में मुख्यातिथि को सम्मानित करते सदस्य। संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed