फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Roshni first, Chanchal second in essay writing

Yamuna Nagar News: निबंध लेखन में रोशनी प्रथम, चंचल द्वितीय

Tue, 15 Sep 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 15 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Roshni first, Chanchal second in essay writing
जीएनजी कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में मिले प्रमाण पत्र दिखातीं प्रतिभागी। प्रवक्ता - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज संतपुरा में हिंदी विभाग और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा के सौजन्य से हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, विज्ञापन लेखन, निबंध लेखन, सुलेख और अभिव्यक्ति प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निबंध लेखन में रोशनी प्रथम, चंचल द्वितीय और वंशिका तृतीय रहीं। सुलेख में प्राची प्रथम, शुभांगी द्वितीय, अनुष्का तृतीय और अंजलि को सांत्वना पुरस्कार मिला। स्लोगन राइटिंग में साक्षी प्रथम, रितिका द्वितीय, निष्ठा तृतीय और भावना सांत्वना पुरस्कार विजेता रहीं।
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग में रोशनी प्रथम, निरंजना द्वितीय, महक तृतीय और पल्लवी सांत्वना पुरस्कार विजेता रहीं। विज्ञापन लेखन में दीपिका प्रथम, प्रगति द्वितीय और भूमि तृतीय रहीं। अभिव्यक्ति प्रतियोगिता में बिंदिया प्रथम, एनसीसी छात्राओं की लघु नाटिका द्वितीय और शीतल तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज की निदेशिका डॉ. वरिंदर गांधी और प्राचार्या डॉ. सुखविंदर कौर ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि हिंदी देश की प्रमुख भाषाओं में शामिल है और हमारी संस्कृति, परंपरा व भावनाओं को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. गीतू खन्ना ने भी हिंदी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। स्टेट बैंक संतपुरा शाखा प्रबंधक अजय कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। साथ ही शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed