फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Role models told the girls the tricks of success, Yamunanagar

रोल मॉडलों ने छात्राओं को बताए कामयाबी के गुर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Role models told the girls the tricks of success, Yamunanagar
रोल मॉडल कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शादीपुर स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में समग्र शिक्षा के अंतर्गत रोल मॉडल कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम में रोल मॉडल के रूप में समाज सेविका इंदु कपूर, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर कविता और बोर्ड की परीक्षा में जिला विजेता रही छात्रा नसरूमा खातून ने शिरकत की। रोल मॉडलों ने छात्राओं को कामयाबी के गुर बताए।
समाज सेविका इंदु कपूर ने छात्राओं से कहा कि शिक्षा वह हथियार है, जो उनके व परिवार के मौजूदा हालातों को बदल सकता है, इसलिए शिक्षा प्राप्त करने के लिए भरसक प्रयास करें। हर परेशानी का डटकर सामना करें। रोल मॉडल कविता ने विद्यार्थियों को पोषण, स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता व सरकारी कन्या योजनाओं बारे बताया। छात्रा नसरूमा ने कहा कि शिक्षा ही उन्हें गरीबी के कुचक्र से निकाल सकती है।
विज्ञापन

छात्राओं ने रोल मॉडलों से कई प्रश्न किए। छात्राओं को चिकित्सा, सामाजिक न्याय, व्यक्तिगत स्वास्थ्य व योगा, खेल, विद्यालय शिक्षा, उच्च शिक्षा, विभिन्न सरकारी जनहित योजनाओं बारे में जानकारी दी गई। उन्हें गणित, विज्ञान, पत्रकारिता, न्यायिक सेवाएं व सिविल सर्विसेज आदि क्षेत्रों में प्रतियोगी परीक्षाओं से भविष्य बनाने की बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि कोई भी व्यक्ति कमतर नहीं होता है, उसे अवसर देकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता होती है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्याध्यापक प्रदीप कुमार ने किया और निरीक्षण एसएमसी प्रधान रिया व एसएमसी सदस्यों ने किया। कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी हिस्सा लिया। संचालन दर्शन लाल बवेजा ने किया। इस दौरान प्रदीप सिन्हा, प्रदीप सैनी, सोमनाथ, बबलीराम, रेखा शर्मा, सुमन, ऊषा, बसंत राम, विजय कुमार, नसीब सिंह चोपड़ा, बलविंद्र, जसविंद्र कौर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed