फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rohit wins two gold medals in Indian Railways athletics

Yamuna Nagar News: इंडियन रेलवे एथलेटिक्स में रोहित ने जीते दो स्वर्ण पदक

Wed, 16 Sep 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 16 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Rohit wins two gold medals in Indian Railways athletics
प्रतियोगिता के बाद अपने पदक दिखाते ​खिलाड़ी, बीच में रोहित। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। ऑल इंडिया रेलवे एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शहर के खिलाड़ी रोहित ने शानदार प्रदर्शन कर दो स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। रोहित ने हाईजंप के साथ चार गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया।
रोहित ने सेंट्रल रेलवे की तरफ से प्रतियोगिता में भाग लिया था और वह इन दिनों मुंबई में कार्यरत हैं। रोहित ने प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल कौशल और दमदार प्रदर्शन का परिचय देते हुए दोनों स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया। उनके प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन नेशनल रेलवे चैंपियनशिप के लिए भी हुआ है। इससे रोहित और उसके परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

रेलवे की एथलेटिक्स प्रतियोगिता 11 से 13 सितंबर तक कोलकाता की साल्ट लेक स्थित नेता सुभाषचंद्र बोस साई में करवाई गई थी। इसमें रेलवे सभी मंडलों से एथलेटिक्स के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में रोहित ने सेंट्रल रेलवे के मुंबई मंडल की ओर से भाग लिया था। इसमें रेलवे जोन व मंडल विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शहर निवासी कांसापुर रोहित ने हाईजंप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके बाद चार गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में भी टीम के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। शानदार प्रदर्शन पर रोहित का चयन नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए किया गया है।
रोहित की इस उपलब्धि को जिले के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खेल प्रेमियों ने उसकी सफलता पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वह नेशनल रेलवे चैंपियनशिप में भी शानदार प्रदर्शन कर जिले और रेलवे का नाम रोशन करेगा। नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप नई दिल्ली में होगी।

प्रतियोगिता नई दिल्ली के नेहरू स्टेडियम में 8 से 11 अक्तूबर तक होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रोहित ने तैयारी शुरू कर दी है। रोहित ने पिछले वर्ष अक्टूबर में साउथ एशिया एथलेटिक्स चैंपियनशिप झारखंड की राजधानी रांची में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed