फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   rodavej karmachaariyon ne bas adde par kiya pradarshan

रोडवेज कर्मचारियों ने बस अड्डे पर किया प्रदर्शन, महानिदेशक पर कार्रवाई की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
rodavej karmachaariyon ne bas adde par kiya pradarshan
rodavej karmachaariyon ne bas adde par kiya pradarshan - फोटो : Yamuna Nagar
रोडवेज एससी इंप्लाइज संघर्ष समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने डिपो प्रधान श्योराम की अध्यक्षता में बस अड्डे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान रोडवेज के जीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने ज्ञान में मांग की है कि रोडवेज महानिदेशक डॉ. विरेंद्र दहिया व अन्य यूनियन के कुछ नेताओं पर जातिवाद को बढ़ावा देने पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उक्त लोगों पर कार्रवाई नहीं की तो जल्द ही यूनियन का राज्यस्तरीय सम्मेलन बुलाकर आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

डिपो प्रधान श्योराम, संयुक्त राज्य महासचिव विजय कुमार, राज्य उपप्रधान माया राम, डिपो उप प्रधान गुरमीत सिंह ने बताया कि 22 नवंबर को चंडीगढ़ में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कर्मचारियों की लंबित मांगों पर बातचीत के लिए रोडवेज की सभी यूनियन नेताओं को बातचीत के लिए बुलाया था। इस दौरान रोडवेज महानिदेशक डा. विरेंद्र दहिया भी मौजूद थे। बातचीत के दौरान महानिदेशक ने रोडवेज एससी इंप्लाइज संघर्ष समिति के नेताओं से कहा कि वह यहां पर प्रमोशन या किसी अन्य में आरक्षण की बात नहीं करेंगे। कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि जब उनकी मांगों पर बात ही नहीं करनी है तो उन्हें यहां बुलाया क्यों गया है। जबकि उनकी यूनियन भी रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि महानिदेशक जातिवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। उसी दिन मीटिंग से आकर कर्मचारियों ने महानिदेशक की शिकायत एससी, एसटी आयोग से लिखित में की। उन्होंने महानिदेशक पर केस दर्ज करने की मांग की है। इसके अलावा यमुनानगर डिपो की दूसरी यूनियन के कुछ नेता भी बस अड्डे पर जातिवाद का जहर घोलने का काम कर रहे हैं। मौके पर सब इंस्पेक्टर अमरतार, कोषाध्यक्ष महावरी, डिपो सचिव सुधीर मोहन, प्रदीप कुमार, अमरजीत, सतबीर, अनिल, संजीव कुमार, कर्मवीर, रजनीश व दर्शन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-31
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed