{"_id":"635adf0ed2e41f7ade5d785f","slug":"rod-recovered-from-raju-s-killer-sent-to-jail-yamuna-nagar-news-knl1256599142","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजू के हत्यारोपी से रॉड बरामद, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजू के हत्यारोपी से रॉड बरामद, भेजा जेल
विज्ञापन
दिवाली की रात जोड़ियो स्थित साबी दा ढाबा पर हुई राजू की हत्या करने के आरोपी उसी के साथी दीपक से रिमांड के दौरान फर्कपुर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त रॉड बरामद कर ली है। रिमांड खत्म पर वीरवार को पुलिस ने हत्यारोपी दीपक को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि ढाबे पर दीपक व राजू के बीच काम को लेकर गाली गलौच होती रहती थी। इसी रंजिश के चलते दिवाली की रात दीपक ने राजू को अधिक शराब पिलाई और खुद कम शराब पी। जब राजू शराब के नशे में धुत हो गया तो दीपक ने ढाबे में रखे लोहे के पाइप से उसके सिर में कई वार कर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद दीपक ढाबे में ही अपने बिस्तर पर जाकर सो गया था।
फर्कपुर थाना प्रभारी शीलावंती ने बताया कि आरोपी दीपक से पूछताछ के दौरान रॉड बरामद कर ली गई है। हत्यारोपी नेपाल के जिला जाजरकोट थाना खलंगर के गांव राउत निवासी दीपक व नेपाल निवासी राजू कई सालों से साबी दा ढाबा पर काम करते थे। राजू ढाबे पर खाना सर्व करता था। जबकि दीपक तंदूर पर रोटियां लगाता था। कई बार वे दोनों मिलकर खाना बनाते थे। खाना बनाते समय कई बार राजू के साथ उसकी गाली गलौज हुई। काम को लेकर राजू बार बार उससे गाली गलौज करता था। इससे वह उससे रंजिश रखता था। उसने दिवाली की रात उसे शराब पीने के लिए ढाबे पर बुलाया। जब उसे ज्यादा नशा हुआ तो उसके सिर में ढाबे में रखे लोहे के पाइप से कई वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह ढाबा मालिक गांव जोड़ियां निवासी नितिन मेहरा के पिता चेतराम के पास गांव के गणेश का फोन आया कि उनके ढाबे पर काम करने वाले राजू का शव ढाबे के सामने पड़ा है। जब वे ढाबे पर पहुंचे तो उन्हें राजू का खून से लथपथ शव ढाबे के सामने पड़ा मिला। जबकि दीपक ढाबे पर ही सो रहा था। ढाबे पर कई जगह खून बिखरा हुआ था। जब उन्होंने दीपक को उठाकर राजू की हत्या के बारे में पूछा तो उसने उसकी हत्या करने की बात कबूली थी। पुलिस ने मामले में दीपक पर हत्या के आरोप में केस दर्ज किया था।