फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   robbery

बेखौफ लुटेरों ने मां-बेटी से दो लाख गहनों से भरा पर्स और सेवानिवृत्त जेई को लात मारकर लूटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
robbery
robbery - फोटो : Yamuna Nagar
शहर में बेखौफ घूम रहे लुटेरों ने फिर तीन लोगों को निशाना बना लिया। बदमाशों ने मात्र 12 घंटें में तीन लूट व स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दिया। रेलवे रोड पर ईएसआई अस्पताल के पास बाइक सवार युवक ने मां-बेेटी ने दो लाख के गहनों से भरा पर्स व मोबाइल छीन लिया। वहीं, हुडा सेक्टर 18 में बाइक सवार दो युवकों ने पहले बिजली बोर्ड से रिटायर्ड जेई की एक्टिवा को लात मार की गिराया। इसके बाद उसका पर्स छीन ले गए। तीसरी वारदात रेलवे स्टेशन के नजदीक रादौर रोड की है। जहां पर बाइक सवार चार बदमाशों ने हेल्थ डिपार्टमेंट पंचकुला के टेक्नीकल हेड के सिर में देसी कट्टा का वार कर लूट का प्रयास किया। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रेलवे रोड पर ईएसआई अस्पताल के नजदीक एक्टिवा सवार मां-बेटी से बाइक सवार युवक ने दो लाख रुपये के गहनों से भरा पर्स व मोबाइल छीन लिया। लालद्वारा की जैन विहार कॉलोनी निवासी तलविंद्र कौर ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने मां के साथ मधु चौक के पास स्थित एटीएम से नकदी निकलवा कर घर लौट रहे थे। यह नकदी छोटी लाइन स्थित करियाना वाले को देकर वह रेलवे रोड से घर की तरफ आ रही थी। एक्टिवा वह चला रही थी, जबकि उसके पीछे उसकी मां बैठी हुई थी। ईएसआई अस्पताल के पास पहुंचते ही उसके पास फोन आ गया। वह फोन सुनने लगी। तभी पीछे एक बाइक सवार युवक आया। उसने मुंह पर कपड़ा लिपेट रखा था। इससे पहले वह कुछ समझ पाती आरोपी उसकी मां के हाथ से पर्स व उसका मोबाइल छीन ले गया। पर्स में एक हजार रुपये, दो लाख रुपये की कीमत की दो सोने की चेन विद लॉकेट, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राईविंग लाइसेंस, एक्टिवा की आरसी व अन्य सामान था। उसने शोर मचाया और आरोपी का पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहे। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव रटौली निवासी जोरा सिंह ने बताया कि वह बिजली निगम से जेई के पद से रिटायर्ड है। उसने सांई ऑटोमोबाइल से एक्टिवा खरीदी थी। शुक्रवार को वह वहां से एक्टिवा लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में जब वह हुडा सेक्टर 18 के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक पर सवार होकर दो अज्ञात युवक आए। उसके नजदीक आकर बाइक सवार युवकों ने उसकी एक्टिवा में लात मार कर गिरा दिया। जिससे वह एक्टिवा समेत नीचे गिर गया और घायल हो गया। इसके बाद आरोपी उसका पर्स व मोबाइल छीन ले गए। पर्स में पांच हजार रुपये, आधार कार्ड व ड्राईविंग लाइसेंस था। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों पर केस दर्जकर उनकी तलाश की। देर रात पुलिस ने मामले में प्रहलादपुरी कॉलोनी निवासी विक्रांत व छोटा मॉडल टाउन निवासी अवि शर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांजूपुर निवासी गुलाब सिंह ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हेल्थ डिपार्टमेंट पंचकुला में टेक्नीकल हेड के पद पर तैनात है। वह रोजाना सुबह पांच बजे ट्रेन से चंडीगढ़ जाते है। रोज की तरह शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे वह साइकिल पर सवार होकर रेलवे स्टेशन आ रहा था। जब वह स्टेशन के नजदीक रादौर रोड पर पहुंचा तो पीछे से बाइकों पर सवार होकर चार युवक आए। युवकों ने चादर से मुंह ढक रखे थे। उसके नजदीक आते ही आरोपियों ने उसे रोक लिय और रुपये व मोबाइल देने की बात कहीं, लेकिन उसने आरोपियों को कुछ भी देने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उससे मारपीट की। एक युवक ने देसी कट्टे से उसके सिर में वार किया। जिससे वह घायल हो गया। लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और अपनी साइकिल को उठाकर घुमा किया। साइकिल लगने से दो युवक गिर गए। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात युवकों पर लूट के प्रयास का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई बलविंद्र सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed