फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   robbery

स्नेचरों का आतंक : 24 घंटे में तीन महिलाओं से लूटपाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
robbery
शहर में बाइक सवार स्नेचरों का आतंक हैं। बेखौफ स्नेचर मार्केट और मुख्य सड़कों के साथ-साथ गलियों में भी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बाइक सवार स्नेचर ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दे रहे है। एक-एक दिन में स्नेचर दो से तीन महिलाओं को निशाना बनाकर उनके पर्स, मोबाइल व चेन झपट रहे हैं। स्नेचिंग के खौफ से महिलाओं को घर से बाहर निकलना कम कर दिया है। फिर भी स्नेचर महिलाओं को महिलाओं को निशाना बनाकर झपट्टामारी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में बाइक सवार स्नेचरों ने तीन महिलाओं से स्नेचिंग की। स्नेचर दो महिलाओं से पर्स व एक युवती से मोबाइल झपट ले गए। पुलिस ने तीनों मामलों में अज्ञात पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पेपर मिल कॉलोनी निवासी सोनिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एमएलएन स्कूल में नौकरी करती है। शुक्रवार को वह स्कूल से छुट्टी करने के बाद अपनी एक्टिवा पर सवार होकर घर जा रही थी। इस दौरान उसने अपना लेडिज पर्स अपने हाथ में लटकाया हुआ था। करीब सवा दो बजे जब वह थापर कॉलोनी वाली गली में सागर खाना खजाना के पास पहुंची तो पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। इससे पहले वह कुछ समझ पाती बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसके हाथ से पर्स झपट लिया। इसके बाद आरोपी बस स्टैंड की तरफ फरार हो गए। पर्स में उसका रेड मी कंपनी का मोबाइल, एक हजार रुपये, स्कूल का आईकार्ड व अन्य सामान था। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हुए। लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहे। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने दो अज्ञात युवकों पर केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन

प्रोफेसर कॉलोनी निवासी डोली त्यागी ने बताया कि वह घरेलू औरत है। शाम करीब छह बजे वह अपने लड़की केशवी त्यागी के साथ किसी काम से स्कूटी पर सवार होकर फव्वारा चौक से रेलवे स्टेशन की ओर जा रही है। रेलवे रोड पर पेपर मिल गेट के पास बने डिवाइडर के कट से जब उसने मुढ़ने के लिए स्कूटी की स्पीड कम की तो पीछे से बाइक पर सवार होकर एक युवक आया और उसके हाथ से उसका गुलाबी रंग का पर्स झपटकर फरार हो गया। पर्स में 5000 रुपये, दो कानों के टॉपस, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड व अन्य सामान था। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसका पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी युवक को नहीं पकड़ा जा सका। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात युवक पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माडल टाउन निवासी शैफाली ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब सवा दो बजे वह कॉलोनी में ही किसी काम से जा रही थी। इस दौरान उसके पास उसके परिचित का फोन आया। वह फोन सुनते हुए गली से जा रही थी। तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। इससे पहले वह कुछ समझ पाती बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसके हाथ से मोबाइल झपट लिया। इसके बाद आरोपी युवक बाइक की गति तेज कर वहां से फरार हो गए। उसने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने आरोपियों का पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहे। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात युवकों पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed