फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   robbery

चालक को बंधक बनाकर ट्रैक्टर-ट्राली लूट ले गए बदमाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
robbery
robbery - फोटो : Yamuna Nagar
जगाधरी रोड पर गांव रामखेड़ी के पास रणजीतपुर से रेत लेने जा रहे चालक को बंधक बनाकर चार बदमाशों ने ट्रैक्टर ट्रॉली लूट ली। बदमाशों ने ट्रॉली का पट्टा गिरने की बात कहकर चालक को रूकवाया। ट्रैक्टर रूकते ही तीन बदमाश चालक को पकड़कर खेतों में ले गए और उसके हाथ बांध दिए। जबकि एक बदमाश ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर फरार हो गया। बदमाश चालक को बंधक बनाकर रामखेड़ी लिंक रोड पर ले गए और उससे मोबाइल छीन लिया। पास की फैक्टरी से एक गाड़ी आती देख आरोपी मोबाइल फेंककर वहां से फरार हो गए। चालक ने सूचना ट्रैक्टर ट्रॉली मालिक को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने मामले में ट्रैक्टर ट्रॉली मालिक सुशील की शिकायत पर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में गांव ईशोपुर निवासी सुशील कुमार ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले गांव औरंगाबाद निवासी राकेश कुमार से एक ट्रैक्टर महिंद्रा अर्जुन 605 खरीदा था। वीरवार देर शाम उसका ड्राइवर रजत कुमार ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर गांव ईशोपुर से रणजीतपुर रेत लेने के लिए निकला था। शाम लगभग साढ़े छह बजे जगाधरी-बिलासपुर रोड पर जब उनका ड्राइवर गांव रामखेड़ी के समीप पहुंचा तो पीछे से दो बाइकों पर चार युवक आए। बदमाशों ने उसके ट्रैक्टर के नजदीक बाइकें लगाकर ट्रॉली का पट्टा गिरने की बात कहीं। यह बात सुनकर उनके ड्राइवर ने ट्रैक्टर रोक लिया। रजत ने जैसे ही ट्रैक्टर को रोका, उसी वक्त चारों बदमाशों ने ड्राइवर रजत को ट्रैक्टर से नीचे उतार दिया। एक बदमाश ट्रैक्टर पर सवार हो गया, जबकि तीन बदमाश उसके ड्राइवर रजत को बंधक बनाकर सड़क किनारे खेत में ले गए। जबकि ट्रैक्टर पर सवार बदमाश उसे लेकर वहां से चंपत हो गया।
विज्ञापन

बदमाशों ने रजत के हाथ बांधे और रामखेड़ी लिंक रोड पर ले गए। यहां बदमाशों ने उससे मोबाइल मांगा। मोबाइल रजत ने पेंट की जेब में डाला हुआ था और सर्दी होने के कारण पेंट के ऊपर लोअर डाला हुआ था। जिसके चलते मोबाइल ऐसे निकलना मुश्किल था। रजत ने बदमाशों को कहा कि उसके हाथ खोलो, फिर वह मोबाइल देगा। जिसपर बदमाशों ने उसके हाथ खोल दिए। रजत ने बदमाशों को लोअर के नीचे पहनी हुई पेंट की जेब से मोबाइल निकाल कर दिया। बदमाशों ने मोबाइल को स्विच ऑफ किया। तभी पास की एक फैक्टरी से एक गाड़ी निकल कर आई। गाड़ी को देख उनके चालक ने शोर मचाया। जिसके बाद बदमाश उसका मोबाइल वहीं खेत में फेंककर वहां से अपनी बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन

सुशील ने बताया कि बदमाशों के फरार होने के बाद ड्राइवर रजत ने फेंके गए मोबाइल की तलाश की। फोन को ऑन किया और उसके भाई योगेश के मोबाइल पर फोन करके वारदात के बारे में बताया। सूचना मिलते ही वो और उसका भाई योगेश मौके पर पहुंचे। जहां पर ड्राइवर रजत ने उन्हें आपबीती सुनाई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। ड्राइवर ने बदमाशों की एक बाइक का नंबर एचआर 75 बी 8663 बताया। पुलिस ने नंबर की जांच की तो यह नंबर करनाल का निकला। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed