फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Robbery at Dhaba in Yamunanagar: Brick hit head of operator on protest, injured was admitted to Civil Hospital

यमुनानगर में ढाबे पर लूट: विरोध पर संचालक के सिर में ईंट मारी, घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया

Fri, 10 Jan 2025 04:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 10 Jan 2025 04:01 PM IST
सार

हरबंस के सिर में ईंट लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए और वहीं पर गिर गए। इसी बीच आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Robbery at Dhaba in Yamunanagar: Brick hit head of operator on protest, injured was admitted to Civil Hospital
पीड़ित - फोटो : संवाद

विस्तार

यमुनानगर में बदमाशों के हौंसले पूरी तरह से बुलंद है। बदमाश ने एक ढाबे पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर ढाबा संचालक के सिर में ईंट मारकर उसे घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। वारदात थाना सदर यमुनानगर के खजूरी रोड पर हुई। खजूरी रोड पर गगन ढाबा है।

विज्ञापन


जिसका संचालन हरबंस सिंह करते हैं। हरबंस के बेटे राजिंदर ने बताया कि शुक्रवार सुबह को उसके पिता ढाबे पर गए थे। ढाबा खोलने के बाद एक युवक वहां पर पहुंचा और चाय का ऑर्डर दिया। जैसे ही उसके पिता ने चाय बनाना शुरू किया तो युवक कैश काउंटर पर पहुंच गया और काउंटर में रखे पांच हजार रुपये उठा लिए। यह देखकर हरबंस का ध्यान पड़ा तो युवक वहां से भागने लगा।
विज्ञापन


इसकी बीच हरबंस ने युवक को पकड़ लिया और लूट की वारदात का विरोध किया। जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हो गई। युवक ने पास में ही पड़ी एक ईंट उठाकर हरबंस पर वार कर घायल कर दिया। हरबंस के सिर में ईंट लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए और वहीं पर गिर गए। इसी बीच आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उधर, एसएचओ सदर थाना यमुनानगर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed