फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   robbers give threat to shoot to son and father

पिता और पुत्र को दी गोली मारने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
robbers give threat to shoot to son and father
सेक्टर-15 निवासी अमित गुप्ता को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी तरुण नाम के युवक ने फोन पर गोली मारने की धमकी दी है। आरोपी ने उसे खैरतल आने पर आखिरी ट्रिप होने की बात कही। यही नहीं आरोप है कि अमित के पिता ने जब आरोपी को फोन किया तो उनसे भी गाली गलौज की और गोली मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-15 निवासी अमित गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी सुमित एंड कंपनी के नाम से डिंपल सिनेप्लेक्स के सामने दुकान है। 27 जुलाई की रात साढ़े नौ बजे उनके मोबाइल पर किसी ने फोन कर धमकी दी। फोन करने वाले ने कहा कि तुम सविता को लेने के लिए खैरतल आ रहे हो तो यह तुम्हारा आखिरी ट्रिप होगा। कुछ देर बाद फिर से फोन किया और कहा कि वह उसके पूरे परिवार को जानता है और सभी को जान से मार देगा। आरोपी ने पुलिस में शिकायत न करने की भी धमकी दी। अमित ने बताया कि उसने यह बात अपने पिता गणेश गुप्ता को बताई। तब उसके पिता ने फोन करने वाले को कॉल कर पूछा कि वह कौन बोल रहा है तो उसने बताया कि गाजियाबाद के कल्याण कुंज दादरी से तरुण बोल रहा है। इसके बाद पहले तो उसने पिता से माफी मांग ली, लेकिन फिर फोन कर अभद्रता की और धमकी दी। सेक्टर-17 थाना प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed