फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Roadways Union will hit the streets if demands are not met

Yamuna Nagar News: मांगें नहीं मानीं तो सड़क पर उतरेगी रोडवेज यूनियन

Fri, 09 Jan 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 09 Jan 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Roadways Union will hit the streets if demands are not met
कार्यक्रम के दौरान मौजूद यूनियन के सदस्यों को संबो​धित करते वक्ता। संवाद
यमुनानगर। ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की प्रदेश स्तरीय बैठक माया पैलेस में प्रदेश अध्यक्ष मायाराम उनियाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन महासचिव बलदेव सिंह ने किया। इस दौरान अनुशासन समिति के प्रदेश प्रमुख हरिनारायण शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों पर चर्चा की गई और सरकार को चेतावनी दी गई कि यदि बातचीत के जरिए समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो राज्यभर में आंदोलन छेड़ा जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष मायाराम उनियाल ने कहा कि 30 जुलाई 2024 को कर्मचारियों की मांगों को लेकर सांझा मोर्चा की बैठक तत्कालीन परिवहन मंत्री असीम गोयल के साथ हुई थी। उस दौरान एक माह में मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन उच्च अधिकारियों के गलत रवैये के कारण एक भी मांग लागू नहीं हुई। इसके बाद परिवहन विभाग की कमान अनिल विज को सौंपी गई। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि उनकी मांगों का जल्द समाधान होगा, लेकिन डेढ़ साल बीतने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन

अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष हरिनारायण शर्मा ने कहा कि सरकार जानबूझकर कर्मचारियों को आंदोलन के लिए मजबूर कर रही है। उन्होंने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद 20-20 वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया है। संगठन को मजबूत करने के लिए 15 जनवरी से राज्यभर में सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। बैठक में पवन सांभली, रजिंदर कंबोज, रघुवीर पंजाबी, रंजीत करोड़ा सहित कई पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। साथ ही विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मौजूद यूनियन के सदस्यों को संबोधित करते वक्ता। संवाद

कार्यक्रम के दौरान मौजूद यूनियन के सदस्यों को संबोधित करते वक्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed