फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Roadways' new lorry will be 12 meters long, Yamunanagar

12 मीटर लंबी होगी रोडवेज की नई लॉरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Roadways' new lorry will be 12 meters long, Yamunanagar
रोडवेज की नई बस की कुछ इस तरह से होगी लंबाई। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जल्द ही आधुनिक खूबियों के साथ रोडवेज की नई लॉरी दिखाई देगी। इसमें खास बात यह होगी स्टॉफ को सीट ट्रेन की स्लीपर बर्थ की तरह मिलेगी। इससे कर्मचारी लंबी दूरी के दौरान आराम करते हुए जा सकेंगे। इन बसों की लंबाई भी 12 मीटर होगी। इससे बस में सीटों की संख्या बढ़कर 56 हो जाएगी।
राज्य सरकार ने प्रदेश के डिपो के लिए 809 बसों की चेचिस खरीदी हैं, जिनकी बाडी सेक्शन का कार्य हरियाणा रोडवेज इंजीनियरिंग कारपोरेशन गुरुग्राम में चल रहा है। इनमें यमुनानगर डिपो के हिस्से में 40 बसें आएगी। मौजूदा समय में डिपो में 136 बसें हैं जिनमें अक्सर ऑनरूट 113 बसें रहती हैं। यमुनानगर से 20 हजार से अधिक यात्री रोजाना बसों में सफर करते हैं। ऐसे में यात्रियों की संख्या के हिसाब से यमुनानगर डिपो में 250 की आवश्यकता है।
विज्ञापन

नई बसों की लंबाई 11 की बजाए 12 मीटर की होगी। इससे सीटों की संख्या भी बढ़कर 52 से 56 सीटर की हो जाएगी। सभी बसें नई तकनीक बीएस-6 की होंगी। मौजूदा समय में रोडवेज बस की लंबाई 11 मीटर की है जिसमें केवल 52 सीट ही लगी हुई है। बस की लंबाई बढ़ने से सीट की लंबाई से यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा इससे डिपो की आमदन में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस जिले को कितनी बसें मिलेंगी
यमुनानगर को 40, अंबाला को 45, करनाल को 45, पंचकूला को 45, पानीपत को 40, जींद को 35, कुरुक्षेत्र को 35, कैथल को 35, सोनीपत डिपो को टाटा मोटर्स की 25 बसें मिलेंगी। प्रदेश के अन्य बाकी जिलों में अशोक लीलैंड की बसें आनी है।

यमुनानगर डिपो को नई 40 बसें मिलनी है। यह बसें काफी आधुनिक हैं। इनकी लंबाई भी बढ़ाई गई है। दिसंबर के अंत डिपो में बसें आ सकती है। नई बसों को लंबे रूट पर लगाया जाएगा। - संजय रावल, यातायात प्रबंधक रोडवेज डिपो यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed