फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Roadways may get 40 new buses in January, Yamunanagar

रोडवेज को जनवरी में मिल सकती हैं 40 नई बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Roadways may get 40 new buses in January, Yamunanagar
यमुनानगर डिपो पर खड़ी बसें और मौजूद यात्री व अन्‍य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। यमुनानगर रोडवेज बेड़े में जनवरी में 40 नई बसें आ सकती हैं। बसों को डिपो में भेजने की तकरीबन सारी औपचारिकताएं भी पूरी हो चुकी। नई बसों के आने से डिपो का बेड़ा 170 का हो जाएगा। इससे विभाग और यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
राज्य सरकार ने प्रदेश के लिए 809 बसों की चेसिस खरीदी हैं, जिनकी बाडी सेक्शन का कार्य हरियाणा रोडवेज इंजीनियरिंग कार्पोरेशन (एचआरइसी) गुरुग्राम में चल रहा है। बसों की लंबाई के साथ-साथ सामने और पीछे के हिस्से में काफी बदलाव किया गया है। बसे देखने में पहले से अधिक सुंदर होंगी। इन बसों की लंबाई 11 की बजाए 12 मीटर की होगी। वहीं सीटों की संख्या भी 52 बढ़कर से 56 हो जाएगी। सभी बसें नई तकनीक बीएस-6 की होंगी। उल्लेखनीय है कि इस समय यमुनानगर डिपो के बेड़े में 130 बसें हैं। इन बसों में रोजाना 50 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं।
विज्ञापन

किन इन जिलों को मिलेगी कितनी बसें
यमुनानगर रोडवेज डिपो को 40 बसें मिलेंगी। वहीं अंबाला में 45, करनाल में 45, पंचकूला में 45, पानीपत में 40, जींद में 35, कुरुक्षेत्र में 35, कैथल में 35, दिल्ली डिपो में 34, चंडीगढ़ डिपो में 30 व सोनीपत में 25 बसें टाटा मोटर्स की आनी हैं। बाकी जिलों को अशोक लीलैंड की बसें मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही यमुनानगर डिपो को 40 बसें मिल जाएंगी। वैसे तो दिसंबर में आने की बात कही गई थी। अब जनवरी में आने की उम्मीद है। यह बसें पहले से काफी आधुनिक होंगी। बसों की लंबाई भी बढ़ाई गई है। नई बसों को लंबे रूट पर लगाया जाएगा। - संजय रावल, यातायात प्रबंधक, रोडवेज डिपो यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed