फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Roadways bus from Yamunanagar to Hisar and Sirsa twice

Yamuna Nagar News: हिसार व सिरसा के लिए यमुनानगर से दो समय हुई रोडवेज बस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus from Yamunanagar to Hisar and Sirsa twice
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हिसार और सिरसा के लिए यमुनानगर से हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर और आसान हो गया है। अभी तक यमुनानगर डिपो की हिसार व सिरसा के लिए यमुनानगर बस स्टैंड से एक-एक समय ही बस थी, पर अब दोनों रूटों पर बसों के दो-दो समय कर दिए गए हैं। इससे यमुनानगर से हिसार और सिरसा आने-जाने वाले लोगों को राहत मिली है। बता दें कि सालभर से हिसार रूट पर सुबह 6.35 बजे व सिरसा रूट पर सुबह छह बजे ही डिपो की एक-एक बस चलाई जा रही थी। जबकि दोनों रूटों पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती गई। इसके बावजूद दोनों रूटों पर एक-एक ही समय बस मिलने के कारण एक ओर यात्रियों को सुबह ही बस स्टैंड पहुंचना पड़ता था, वहीं बसों में चढ़ने से लेकर सफर में भीड़ का सामना करना पड़ता था। ये देख रोडवेज अफसर हिसार व सिरसा के लिए डिपो की बसों के समय बढ़ाकर दो करने की योजना बना रहे थे, जो यमुनानगर डिपो पर 65 नई बसें आने से सिरे चढ़ पाई। इसके तहत हिसार के लिए पुराने समय सुबह 6.35 बजे के बाद नए आठ बजे के समय भी रोडवेज बस चला दी गई है। ऐसे ही सिरसा के लिए पुराने समय सुबह छह बजे के बाद नए दस बजे के समय भी बस कर दी गई है। इस तरह दोनों रूटों पर यमुनानगर से दो-दो समय बस मिलने से यात्रियों को भीड़ के चलते होने वाली परेशानी नहीं होगी।


पिछले महीनों में प्रदेश के इन रूटों पर भी मिलीं सीधीं बसें
रूट - समय
गुरुग्राम - 6.00 (सामान्य), 16.10 (एसी बस)।
रोहतक - 7.30 (सामान्य)
झज्जर - 11.30 (सामान्य)
सोनीपत - 15.00 (सामान्य)
पानीपत - 16.00 (सामान्य)
(उक्त दिया गया समय यमुनानगर बस स्टैंड से बसों की रवानगी का है।)

डिपो पर बसों व स्टाफ की संख्या बढ़ने से नए रूट शुरू करने के साथ पहले से चल रहे रूटों पर बसों के समय बढ़ा रहे हैं। इसी के तहत हिसार व सिरसा के लिए बसों के समय एक-एक से बढ़ाकर दो-दो किए हैं।
विज्ञापन

- भीम सिंह, ड्यूटी इंस्पेक्टर, यमुनानगर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed