{"_id":"690d01a8deea2a64e801237e","slug":"roadways-bus-crushes-six-girl-students-in-yamunanagar-one-dead-five-critical-yamuna-nagar-news-c-18-1-knl1012-775612-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: यमुनानगर में रोडवेज बस ने छह छात्राओं को कुचला, एक की मौत, पांच गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: यमुनानगर में रोडवेज बस ने छह छात्राओं को कुचला, एक की मौत, पांच गंभीर
विज्ञापन
निजी अस्पताल में दाखिल अर्पिता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर/प्रतापनगर। हरियाणा रोडवेज ने प्रतापनगर बस अड्डे में वीरवार की सुबह छह छात्राओं को कुचल दिया। इसमें आरती कश्यप (21) नाम की एक छात्रा की मौत हो गई। जबकि पांच अंन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायल छात्राओं का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। पुलिस ने बस चालक अनिल को गिरफ्तार कर लिया है। परिवहन विभाग ने चालक को निलंबित कर दिया है। परिचालक कमल पुलिस हिरासत में है।
विभागीय मंत्री अनिल विज ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। इसबीच सरकार ने मृत छात्रा के परिजनों को ढाई लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दने की घोषणा की है। हादसा उस समय हुआ जब छात्राएं अड्डे में घुस रही बस पर सवार होने की कोशिश कर रही थीं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पांवटा से दिल्ली जाने वाली बस प्रतापनगर के बस स्टैंड में सुबह करीब पौने आठ बजे प्रवेश करने लगी। बस पूरी तरह रुकी नहीं थी। इसी बीच विद्यार्थियों की भीड़ बस में चढ़ने लगीं। बस ने जैसे ही मोड़ लिया, तभी बस में चढ़ने की जल्दबाजी में विद्यार्थियों के बीच धक्का लगने से छात्राएं नीचे गिर गईं। चालक ने बस रोकने के बजाय उसे आगे बढ़ा दिया और छह छात्राएं बस के पिछले टायरों के नीचे आकर कुचल गईं। इन्हें प्रतापनगर के सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद यमुनानगर के जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। वहां आरती की हालत बिगड़ती देख चिकित्सक ने चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बस का पिछला पहिया आरती के पेट के ऊपर से निकल गया था। अन्य पांच छात्राएं अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। संजना व अर्चिता के पैर में बस का पहिया चढ़ने से फ्रैक्चर है। जबकि अंजलि, मुस्कान, अमनदीप के पैरों में भी गहरी चोट आई है।
विज्ञापन
बीकॉम की छात्रा थी आरती
प्रतापनगर के गांव कुटीपुर निवासी 21 वर्षीय आरती जगाधरी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज में बीकॉम फाइनल की छात्रा थी। अन्य घायलों में प्रतापनगर के गांव बहादुरपुर की संजना (20) स्वामी विवेकानंद नर्सिंग कॉलेज से द्वितीय वर्ष की छात्रा है। गांव बहादुरपुर की अर्चिता (19) जीएमआईटी कॉलेज की बीटेक तृतीय सेमेस्टर की छात्रा है। प्रतापनगर की अंजलि (20), अमनदीप (21) और मुस्कान (21) डीएवी गर्ल्स कॉलेज में बीसीए अंतिम वर्ष की छात्रा है।
चालक बोला- विद्यार्थियों ने की जल्दबाजी
रोडवेज चालक अनिल ने बताया कि जैसे ही वह पांवटा साहिब से बस लेकर प्रतापनगर बस स्टैंड पहुंचे। बस में विद्यार्थियों ने चढ़ने में जल्दबाजी की। इसी के चलते छात्राएं बस की चपेट में आ गईं।
चालक नशे में था या नहीं, पूछने पर थाना प्रभारी बोले- बाद में बात करेंगे
थाना प्रतापनगर प्रभारी नर सिंह ने बताया कि बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसका मेडिकल कराया है। मेडिकल में वह नशे में था या नहीं, इस सवाल पर नर सिंह ने कहा कि वह अभी व्यस्त है, बाद में बात करेंगे।
दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई : विज
अंबाला। यमुनानगर बस हादसे के मामले में परिवहन मंत्री अनिल विज ने मीडिया के सवा लों का जवाब देते हुए कहा है कि मामले में जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं ।दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा, विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि हादसे की हर संभावना से जांच की जाए, चाहे वह बस की तकनीकी स्थिति से संबंधित हो या चालक की लापरवाही से, उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर यदि गलती पाई जाती है तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। संवाद