फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   roads of model town will be oneway, will not jam

मॉडल टाउन की सड़कें होगी वन-वे, नहीं लगेगा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
roads of model town will be oneway, will not jam
मॉडल टाउन में लग रहे जाम से लोग परेशान हैं। जाम से निजात दिलाने के लिए मॉडल टाउन की सड़कों को वन-वे करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। पुलिस ने शनिवार को मॉडल टाउन में इसका ट्रायल लिया। जिसके तहत पुलिस ने नेहरू पार्क के साथ लगती सड़कों पर कई जगह शाम चार बजे से रात आठ बजे तक वन-वे के होर्डिंग लगाए। वहीं पुलिस व होमगार्ड के जवानों को सड़क पर खड़ा किया गया ताकि वाहनों का आना जाना अलग-अलग सड़कों से किया जा सके। यदि यह ट्रायल सफल रहता है तो आने वाले दिनों में इसी फॉर्मूले को स्थायी रूप से अपनाते हुए मॉडल टाउन की सड़कों को वन-वे किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस ने वन-वे के लिए जो रूट बनाया है उसके अनुसार रेलवे स्टेशन रोड पर प्यारा चौक की तरफ से जो वाहन नेहरू पार्क की तरफ आएंगे उन्हें पार्क के गेट से मधु-कन्हैया साहिब रोड के अलावा एसपी आवास की तरफ भेजा जाएगा। वहीं एसपी आवास की तरफ से आने वाले वाहन अब गुरुद्वारे के सामने से होते हुए अब प्यारा चौक की तरफ नहीं जा सकेंगे। यह वाहन नेहरू पार्क गेट से होते हुए एनजी माल के सामने से मधु चौक की तरफ जाएंगे। इन्हें संतपुरा रोड से होते हुए मॉडल टाउन में एंट्री करनी होगी।
विज्ञापन

मॉडल टाउन में लग रहे जाम का मामला शहर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने सड़क सुरक्षा की बैठक में उठाया था। लगातार दो मीटिंग से वह इस मसले पर बात कर रहे थे। उन्होंने डीसी पार्थ गुप्ता व एसपी कमलदीप गोयल को बताया था कि मॉडल टाउन में हर समय जाम रहता है। सड़क के दोनों तरफ रेहड़ी वाले खड़े रहते हैं। शाम चार बजे के बाद लोग बाजारों में घूमने के लिए निकलते हैं जिससे सड़क पर वाहनों की संख्या बढ़ जाती है। लोग अपने वाहनों को सड़क पर ही खड़ा करके खरीदारी करते हैं। यह समस्या गंभीर है। लोग अपनी शिकायतें लेकर उनके पास आते हैं। इसलिए प्यारा चौक से लेकर नेहरू पार्क के साथ लगती रोड को वन-वे किया जाए। जिस पर एसपी ने कहा था कि इसके लिए काफी स्टॉफ की जरूरत पड़ेगी। क्योंकि लोगों को वन-वे के लिए समझाना पड़ेगा। इसलिए पहले एक सप्ताह का ट्रायल लिया जाएगा। यदि सफल रहे तो आगे भी ऐसे ही काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार दोपहर बाद जब पुलिस ने नेहरू पार्क के सामने वन-वे का ट्रायल लिया तो पहले दिन लोग काफी उलझन में दिखे। लोगों को समझ ही नहीं आया कि उन्हें नेहरू पार्क के सामने से प्यारा चौक की तरफ क्यों नहीं जाने दिया जा रहा है। वह इस बारे में पुलिसकर्मियों से भी पूछते रहे। वाहन ज्यादा होने के कारण पुलिस जल्दबाजी में वाहन चालकों को मधु रोड की तरफ भेजती रही। वहीं लोग यह भी कह रहे थे कि प्रशासन सड़कों किनारे से अतिक्रमण तो हटा नहीं सकता। उल्टा उन्हें ही दूर से आने को कहा जा रहा है। यदि रेहड़ियों को पीछे कर दिया जाए तो सड़क पर अपने आप ही रास्ता बन जाएगा। वहीं सड़कों किनारे वाहन खड़ा करने वालों पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए।

यातायात थाना प्रभारी लोकेश राणा ने बताया कि प्यारा चौक से नेहरू पार्क रूट को वन-वे किया है। अभी लोगों को काफी समझाना पड़ रहा है। धीरे-धीरे लोगों को पता चल जाएगा तो फिर दिक्कत नहीं आएगी। वन-वे करने से लोगों को जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed