{"_id":"616b29a80d3a6e7da712377e","slug":"roads-damaged-in-rain-will-be-repaired-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl86717771","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में क्षतिग्रस्त हुई सड़कें दुरुस्त होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में क्षतिग्रस्त हुई सड़कें दुरुस्त होंगी
विज्ञापन
बारिश से क्षतिग्रस्त हुई शहर की सड़क। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर । नगर निगम की ओर से बारिश से क्षतिग्रस्त हो चुकी सड़कों की हालत को सुधारा जाएगा। जिन सड़कों पर गड्ढे हो चुके हैं। उन पर पेंचवर्क किया जाएगा। इसके अलावा पूरी तरह बदहाल हो चुकी सड़कों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। निगम के अधिकारी सड़कों का निरीक्षण कर इसका एस्टीमेट तैयार कर रहे हैं।
शहर की क्षतिग्रस्त हो चुकी सड़कों पर दो करोड़ रुपये तक का खर्च आने का अनुमान है। एस्टीमेट तैयार होने के बाद निगम की ओर से सड़कों की मरम्मत व पेंचवर्क के लिए टेंडर लगाया जाएगा। वहीं निगमायुक्त अजय सिंह तोमर ने भी इंजीनियरिंग शाखा के अधिकारियों को नवंबर माह तक सभी सड़कों का पैचवर्क करवाने के निर्देश दिए हैं। बारिश से तेजली रोड, गधौली रोड, वर्कशॉप रोड, कांसापुर रोड, सेक्टर 17 रोड, जगाधरी का पुराना छछरौली रोड, जिमखाना क्लब रोड सहित कई मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
इसके अलावा रेलवे रोड पर सफायर होटल के नजदीक, सिविल अस्पताल के नजदीक, मधु चौक के नजदीक, ईएसआई अस्पताल के नजदीक सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। वहीं, गोविंदपुरी रोड एसबीआई के सामने, प्रोफेसर कॉलोनी टी प्वाइंट पर, राणा अस्पताल के सामने व कन्हैया चौक के नजदीक, इसी तरह जगाधरी वर्कशॉप रोड पर मीरा बाई मार्केट के नजदीक व अन्य स्थानों पर भी गड्ढे बन चुके हैं।
विज्ञापन
गड्ढों को ठीक करने व क्षतिग्रस्त हो चुकी सड़कों की मरम्मत करने के लिए निगमायुक्त अजय सिंह तोमर ने कुछ दिन पहले निगम अधिकारियों की बैठक ली थी। बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को नवंबर माह तक सड़कों को चकाचक करने के निर्देश दिए थे। इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारी क्षतिग्रस्त सड़कों का एस्टीमेट तैयार कर रहे है। एस्टीमेट तैयार होते ही टेंडर लगाकर सड़कों की मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा।
रोड सेफ्टी की बैठक में उठ चुका है मुद्दा
क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर हाल ही में हुई सड़क सुरक्षा की बैठक में उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की थी। इसके बाद पीडल्ब्यूडी और निगम के अधिकारियों को बारिश में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की जल्द मरम्मत करने के निर्देश दिए थे।
बरसाती सीजन में टूटी सड़कों की जल्द ही मरम्मत करवाई जाएगी। इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों द्वारा एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। जल्द ही क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की जाएगी। - अजय सिंह तोमर , निगमायुक्त यमुनानगर