फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Roads and underground drains will be built in Shambhu Colony and Azad Nagar

Yamuna Nagar News: शंभू कॉलोनी व आजाद नगर में बनेंगी सड़कें व अंडरग्राउंड नालियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Roads and underground drains will be built in Shambhu Colony and Azad Nagar
यमुनानगर। मेयर मदन चौहान ने वार्ड नंबर 10 व 12 में लगभग 59 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। वार्ड नंबर 10 की आजाद नगर कॉलोनी की गली नंबर छह में जहां 18.24 लाख से सड़क व पानी निकासी के लिए अंडरग्राउंड पाइप डाली जाएगी। वहीं वार्ड नंबर 12 की शंभू कॉलोनी में 40.69 लाख से विभिन्न गलियों व अंडरग्राउंड नालियों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित ठेकेदारों को निर्धारित समय अवधि में गुणवत्ता से परिपूर्ण सड़कों और नालियों का निर्माण कराने के निर्देश दिए। दोनों जगह इंटरलॉकिंग टाइलों से गलियों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

मेयर चौहान ने कहा कि सभी वार्डों में 400 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य करवाए गए हैं। करोड़ों रुपये के विकास कार्य अभी प्रगति पर है और बहुत से विकास कार्यों के अभी टेंडर होने है। सभी कॉलोनियों में पक्की सड़कें व अंडरग्राउंड नालियां बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वार्ड 12 में 23 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य किए जाने है। इनमें से 11 करोड़ से अधिक के काम हो चुके है। जिनमें विभिन्न वार्डों की गलियां, नालियां, नाले, सड़कें, सामुदायिक केंद्र व अन्य विकास कार्य है। इसके अलावा डेढ़ करोड़ के कार्य निर्माणाधीन है। करीब एक करोड़ के विकास कार्यों के टेंडर कॉल किए हुए है। ढाई करोड़ के कार्यों के वर्क ऑर्डर हो चुके है। लगभग पांच करोड़ के विकास कार्य अभी किन्ही कारणों से शुरू नहीं हो पाए है। इसी तरह वार्ड 10 में साढ़े 11 करोड़ से अधिक के कार्य किए जाने है। इनमें से चार करोड़ 60 लाख के विकास कार्य हो चुके है। 1.81 करोड़ के कार्य निर्माणाधीन है। 2.44 करोड़ के विकास कार्यों के लिए टेंडर कॉल किया हुआ है। एक करोड़ के कार्यों के जल्द टेंडर खोले जाएंगे। लगभग डेढ़ करोड़ के कार्यों अभी शुरू नहीं हो पाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed