फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Roads and drains will be constructed in Wards 8 and 11, and Dr. Bhimrao Ambedkar Park will be beautified.

Yamuna Nagar News: वार्ड 8 व 11 में बनेंगी सड़कें और नालियां, डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क का होगा सौंदर्यीकरण

Sat, 14 Mar 2026 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 14 Mar 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Roads and drains will be constructed in Wards 8 and 11, and Dr. Bhimrao Ambedkar Park will be beautified.
​शिलान्यास से पूर्व पार्षद विभोर पाहुजा मेयर व विधायक के साथ चर्चा करते हुए। प्रवक्ता - फोटो : संवाद
यमुनानगर। वार्ड 8 और 11 में शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 9 लाख 26 हजार रुपये की लागत से चार विकास कार्यों की शुरुआत की गई। इस राशि से वार्ड 8 व 11 में सड़कें और नालियां बनेंगी। इसके अलावा डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क का सौंदर्यीकरण होगा। मेयर सुमन बहमनी और शहर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने शुक्रवार को पार्षद विभोर पाहुजा व पार्षद संतोष रानी की मौजूदगी में निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं और निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुूसार वार्ड 8 के मॉडल टाउन क्षेत्र में लंबे समय से सड़क और नालियों की समस्या बनी हुई थी। इस समस्या को दूर करने के लिए 31 लाख 19 हजार रुपये की लागत से मकान नंबर 313 से लेकर 319 तक सड़क और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा मॉडल टाउन में माया राम फ्रूट की दुकान से लेकर घनश्याम दास मलिक के घर तक करीब 17 लाख 98 हजार रुपये की लागत से नई सड़क का निर्माण किया जाएगा। इन कार्यों के पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। इसी प्रकार वार्ड 11 में भी दो महत्वपूर्ण कार्य शुरू किए जा रहे हैं। डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क के नवीनीकरण और सुंदरीकरण के लिए करीब 17 लाख 33 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। पार्क में हरियाली बढ़ाने, बैठने की बेहतर व्यवस्था करने और अन्य सुविधाओं को विकसित करने का काम किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर वातावरण मिल सके। इसके अलावा वार्ड 11 के दड़वा गांव में फिरनी से लेकर आशीष भट्टे तक करीब 42 लाख 76 हजार रुपये की लागत से पक्के रास्ते का निर्माण कराया जाएगा। इस रास्ते के बनने से गांव के लोगों को आवाजाही में काफी सहूलियत मिलेगी और बरसात के दौरान होने वाली परेशानी से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि नगर निगम शहर के समग्र विकास के लिए लगातार काम कर रहा है और हर वार्ड में लोगों की जरूरतों के अनुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। वहीं विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि सरकार और नगर निगम के संयुक्त प्रयासों से शहर की आधारभूत सुविधाएं लगातार मजबूत हो रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed