फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Road to Trilokpur will be easy during Navratri, Roadways will run 12 buses

Yamuna Nagar News: नवरात्र में त्रिलोकपुर की राह होगी आसान, रोडवेज चलाएगा 12 बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Road to Trilokpur will be easy during Navratri, Roadways will run 12 buses
यमुनानगर। चैत्र नवरात्र में यमुनानगर डिपो से त्रिलोकपुर के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू की जा रही है। इसके लिए रूट पर 12 बसें उतारने की तैयारी है। यह बसें पहले नवरात्र यानी आज से यमुनानगर से त्रिलोकपुर रूट पर दौड़ती नजर आएंगी। रोडवेज अफसरों की मानें तो मांग बढ़ने से रूट पर बसों की संख्या व फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में त्रिलोकपुर धाम है, जहां मां आदिशक्ति बाला सुंदरी को समर्पित प्राचीन मंदिर पर नवरात्र में मेला लगता है। खासकर चैत्र नवरात्र में मेले में हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। यमुनानगर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्र में त्रिलोकपुर में मां बाला सुंदरी मंदिर में दर्शनों के लिए जाते हैं, क्योंकि जिले के काफी श्रद्धालुओं की मां बाला सुंदरी कुलदेवी भी हैं। यही कारण है कि हरियाणा रोडवेज की ओर से यमुनानगर से त्रिलोकपुर के लिए नवरात्र में विशेष बसें चलाई जाती हैं। इस बार भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रूट पर 12 बसें चलाने के लिए परमिट मांगे गए हैं, जिनमें कुछ बसें मंगलवार (आज) को पहले नवरात्र से ऑन रूट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


सुबह चार बजे से हर एक घंटे में हो बस की व्यवस्था
दशमेश कॉलोनी निवासी अश्वनी, अनिल, रमन व मुंडा माजरा निवासी मनोज ने कहा कि त्रिलोकपुर की मां बाला सुंदरी उनकी कुलदेवी हैं, जहां नवरात्र मेले में वे जाते हैं। गत वर्षों में सुबह 6.40 बजे पहली और उसके दो घंटे बाद 8.30 पर दूसरी बस का समय रखा गया। इन समय पर त्रिलोकपुर के लिए बसों से निकलने पर वापसी में शाम हो गई, क्योंकि त्रिलोकपुर मेले में भीड़ के बीच वापसी में एक से तीन घंटे का समय लग जाता है, इसलिए मांग है कि सुबह चार बजे से रूट पर बस सेवा शुरू की जाए और इसके बाद हर एक घंटे बाद शाम 4.30 बजे तक त्रिलोकपुर के लिए बस मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवरात्र के मद्देनजर त्रिलोकपुर के लिए यमुनानगर से बस सेवा शुरू कर रहे हैं। प्रयास है कि पहले नवरात्र से ही रूट पर बस सेवा शुरू कर दी जाए। फिलहाल रूट के लिए करीब 12 परमिट लेंगे। यदि रूट पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होती है तो और परमिट लिए जाएंगे। - भीम सिंह, ड्यूटी इंस्पेक्टर, यमुनानगर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed