फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   road excident, yamunanagar, haryana

नील गाय को बचाते हुए पेड़ से टकराई बाइक, दो दोस्तों की गई जान

Mon, 21 Mar 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Mon, 21 Mar 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
road excident, yamunanagar, haryana
सड़क हादसा - फोटो : yamunanagar
यमुनानगर। खेडी लक्खा सिंह-मुस्तफाबाद रोड पर गांव काबुलपुर के नजदीक सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की जान चली गई। सड़क पर अचानक आई नील गाय को बचाते हुए बाइक पेड़ से टकराने पर हादसा हुआ। दोनों दोस्त गांव मसाना रांगडान के रहने वाले थे। हादसे के समय दोनों दोस्त मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन पर अपने परिचित को लेने के लिए जा रहे थे। एक ही गांव से दो लोगों की मौत से गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मसाना रांगडान निवासी राजकुमार उर्फ राजू (35) और संदीप उर्फ सोनू (28) दोनों दोस्त थे। संदीप गांव के ही जुगल किशोर के पास ट्रैक्टर चालक का काम करता था। शनिवार देर शाम करीब सात बजे संदीप को उसके मालिक जुगल किशोर ने मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन पर उसे लेने के लिए बुलाया। इस दौरान संदीप अपने दोस्त राजकुमार को अपने साथ बाइक पर लेकर मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन के लिए निकला। मुस्तफाबाद मार्ग पर जब दोनों दोस्त गांव काबुलपुर के शमशान घाट के नजदीक पहुंचे तो खेत से अचानक एक नील गाय सड़क पर आ गई। अचानक सामने नील गाय आने पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस के माध्यम से दोनों दोस्तों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया।
विज्ञापन


मोबाइल से हुई शिनाख्त :
हादसे के बाद जब आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मृतकों के पास से मिले मोबाइल से कुछ नंबर मिलाकर उनकी शिनाख्त की और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह मासूमों के सिर नहीं रहा पिता का साया :
मृतक राजकुमार की मौत से जहां तीन लड़कियों व एक नन्हें मासूम लड़के के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं संदीप की मौत से दो नन्हें मासूमों के सिर पिता का साया नहीं रहा। संदीप के पास एक लड़का और एक लड़की है। परिजनों के अनुसार दोनों परिवार खुशहाल परिवार थे, लेकिन दोनों परिवारों में घर का गुजारा चलाने वाले ही चले गए।

गांव में शोक की लहर
गांव मसाना रांगड़ान से एक साथ दो दोस्तों की मौत पर पूरे गांव में शोक की लहर है। दोनों दोस्तों के परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है। मृतक राजकुमार की तीनों बेटियां रो-रोकर बार बार यहीं गुहार लगा रही थी कि पापा आ जाओ। वहीं नन्हें मासूम अभी इस बात से भी अनभिज्ञ था कि अब उसके पापा उससे हमेशा के लिए दूर चले गए हैं। यही हाल संदीप के परिवार में था। परिजनों का यहां भी रो-रोकर बुरा हाल था।

वर्जन :::::
हादसे की सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। नील गाय को बचाते हुए बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराई थी। दोनों दोस्तों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया गया। मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई गई की।
- एएसआई सतीश कुमार, जांच अधिकारी, चौकी खेड़ी लक्खा सिंह, रादौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed