{"_id":"5d49cc238ebc3e6cfb08866a","slug":"road-broke-yamuna-nagar-news-rtk5101147198","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर गड्ढे, बिखरी हैं गिट्टियां, लोग हो रहे चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर गड्ढे, बिखरी हैं गिट्टियां, लोग हो रहे चोटिल
विज्ञापन
मेला सिंह चौक से संत पुरा को जाने वाली सड़क की खस्ताहाल
- फोटो : YAMUNA NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की सड़कों का कोई रखवाला नहीं रहा। तभी जनता को इन टूटी सड़कों पर चलना पड़ रहा। नगर निगम द्वारा लाखों रुपये का बजट बनाकर सड़कों का मरम्मत कार्य किया गया। लेकिन सही मटेरियल न लगने के कारण सड़कें फिर से गड्ढों में तबदील हो गई। हालात ये बजरी निकलकर बाहर आ गई। जिनपर फिसल कर लोग चोटिल हो रहे। कुल मिलाकर सड़कों की मरम्मत पर लगाया गया पैसा पानी में बह गया। क्योंकि पानी निकासी की व्यवस्था सही होती तो सड़कों पर पानी नहीं भरता और उन पर गड्ढे भी नहीं होते। शहर की सड़कें बारिश के मौसम में हादसों का सबब बन रही हैं और इनपर चलने वाले वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अधिकतर जगहों जमा हो जाता है पानी : बरसात होने पर शहर में अधिकतर जगह अभी तक पानी जमा हो जाता था। और उस पानी के बीस से निकलने में लोगों को परेशानी उठानी पड़ती थी। लेकिन अब उन सड़कों पर भरने वाले पानी ने शहर के हालात ज्यादा बिगाड़ दिए हैं, क्योंकि शहर में अधिकतर सड़कों में गड्ढे बन गए हैं और उससे सड़कों की हालत खराब हो गई है। ऐसा किसी एक रोड पर नहीं हुआ, बल्कि शहर में इतनी सड़क ठीक नहीं है। जितनी की हालत बिगड़ी हुई है और उसमें गड्ढे बन गए हैं। इन सड़कों से वाहन लेकर चलने पर लोगों को परेशानी हो रही है तो रोड़ी उखड़ने से वाहन फिसलकर कई जगह हादसे होने लगे हैं। सड़कों में गड्ढे बनने के कारण जाम की स्थिति भी पैदा होने लगी है। यह हालात एक दिन के नहीं बल्कि प्रतिदिन बन रहे हैं। जाम के झाम में लोग इस कद्र फंस जाते हैं की निकलना नामुमकिन हो जाता है।
इन सड़कों की हालत ज्यादा खराब : मॉडल टाउन यह शहर का पॉश एरिया है। यहां की सड़कों की हालत दहनीय हालत भी किसी से छुपी नहीं। प्यारा चौक से नेहरू पार्क तक बनाई गई न्यू सड़क भी टूट चुकी है। बजरी निकलकर बाहर आने लगी है। इससे ज्यादा बुरा हाल त्रिकोणा पार्क की तरफ जाने वाली सड़क की है। यहां गड्ढे बन चुके हैं। पुरी सड़क इतनी खराब है कि दोपहिया वाहनों को 15 की स्पीड से गुजरना पड़ता है। वहीं शहीद भगत सिंह पार्क से यमुनानगर बस स्टेंड की तरफ जाने वाली सड़क भी सही नहीं। यहां तो काफी गहरे गड्ढे बन चुके हैं। इन गड्ढों में गिरकर कई दोपहिया वाहन गिरकर चोटिल भी हो चुके।
विज्ञापन
शहरवासी बोले, कागजों में हो रहा विकास : उधर, शहर की सड़कों की बुरी हालत को लेकर शहरवासियों में गहरा रोष है। अशोक वर्मा, सुधीर कुमार, पवन, राजबीर सिंह, दीपक वर्मा का कहना है काफी समय से शहर की सड़कें टूटी पड़ी है जिनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। बेशक प्रशासन सड़कों की मरम्मत करवाने की बात कही हो, लेकिन कागजों में विकास हो रहा है, जबकि हकीकत सबके सामने हैं। प्रशासन को चाहिए पब्लिक का ख्याल रखा जाए, जनता हर माह करोड़ों रुपये टैक्स पेय कर रही, लेकिन बदले में शून्य सुविधाएं मिल रही। लोगों ने प्रशासन से शहर की सड़कों को दुरुस्त करवाने की मांग की है।
बरसात के मौसम के बाद शहर की सभी सड़कों को बनाया जाएगा। इन सबका एस्टीमेट बना लिया गया है। जैसे ही मौसम साफ होगा इनपर कार्य शुुरू कर दिया जाएगा।
-मदन चौहान, मेयर।