{"_id":"5d7698c88ebc3e93a553ce2a","slug":"road-accident-one-die-yamuna-nagar-news-rtk5169870167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा में सड़क हादसे में भारतीय युवक की जान गई, दो साल पहले पढ़ाई करने गया था अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनाडा में सड़क हादसे में भारतीय युवक की जान गई, दो साल पहले पढ़ाई करने गया था अभिषेक
Tue, 10 Sep 2019 12:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रादौर(यमुनानगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रादौर(यमुनानगर)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
हादसे में मारे गए युवक का शव ले जाते कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैकुंवर (कनाडा) में पढ़ने के लिए गए रादौर निवासी प्रमोद कक्कड़ के बेटे अभिषेक कक्कड़ उर्फ राजा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। भारतीय समय के अनुसार रविवार को सुबह 11 बजे सड़क दुर्घटना हुई। अभिषेक कनाडा के समय के अनुसार रविवार तड़के सवा एक बजे अपने दोस्त के साथ कार में ड्यूटी से वापस घर लौट रहा था।
इस दौरान तेज बारिश व तूफान के चलते उनकी कार को पीछे से आ रही दूसरी गाड़ी के चालक ने लापरवाही व तेज गति से कार चलाते हुए कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिस कारण कार पलट गई। पलटते ही कार सड़क किनारे खड़े खंभे से जा टकराई। जिस कारण गंभीर रूप से घायल हुए अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में तीन अन्य भी घायल हुए है। रविवार को अभिषेक की मौत की खबर उसके दोस्तों ने उसके परिजनों को दी।
मृतक के चाचा अशोक शुक्ला व चचेरे भाई तरूण ने बताया कि अभिषेक के शव को भारत लाने के प्रयास किये जा रहे हैं। कनाडा पुलिस ने उन्हें जानकारी दी है कि दुर्घटना को लेकर शनिवार तक जांच का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद शव को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू होगी। जिसमें एक सप्ताह से ज्यादा का समय लग सकता है।
विज्ञापन
दो वर्ष पहले गया था अभिषेक कनाडा : अच्छी शिक्षा के सपने लेकर 23 वर्षीय अभिषेक कक्कड़ (23) 13 अगस्त 2017 को कनाडा के वैंकुअर शहर में पढ़ाई के लिये गया था। इस दौरान उसने कैब्रिज कॉलेज में दाखिला लिया था। दो वर्ष के डिप्लोमा के बाद उसे सरकार द्वारा वर्क परमिट दिया गया था। दो वर्ष के दौरान जब अभिषेक को भारत आने का समय नहीं मिला तो उसके पिता प्रमोद कक्कड़ व माता अंजू कक्कड़ दिसंबर 2018 में अपने बेटे अभिषेक से मिलने कनाडा गये थे।
उसके पिता ने बताया कि लगभग 6 महीने पहले उसके बेटे अभिषेक ने कनाडा में जालंधर की एक युवती हरजीत के साथ शादी की थी। दोनों पति पत्नी खुशी खुशी रह रहे थे। अभिषेक उनका इकलौता बेटा था। इसके अलावा अभिषेक की एक छोटी बहन दीपांशी है। जो यमुनानगर के एक कॉलेज में पढ़ती है।

मृतक अभिषेक कक्कड का फाईल फोटो।- फोटो : YAMUNA NAGAR