फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Riya, a former government school student, got 528th rank in NEET

Yamuna Nagar News: सरकारी स्कूल की पूर्व छात्रा रिया की नीट में 528वीं रैंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Riya, a former government school student, got 528th rank in NEET
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सरकारी स्कूल की छात्रा ने नीट की परीक्षा पास कर परिवार व जिले का नाम रोशन किया है। गांव खेड़ी दर्शन सिंह की रहने वाली रिया गर्ग ने नीट में 99.97 पर्सनटाइल्स प्राप्त किए हैं।
रिया गर्ग ने कलावड़ के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से पिछले साल 12वीं की परीक्षा पास की थी। इस दौरान रिया ने प्रदेश में पहला स्थान पाया। रिया को अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सम्मानित किया था। शनिवार को नीट का परिणाम आने के बाद से परिवार में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन

गांव खेड़ी दर्शन सिंह के करियाना व्यापारी रामप्रसाद की बेटी रिया ने नीट की परीक्षा में 528वां रैंक प्राप्त किया है। रिया की मां रीना गृहिणी हैं और छोटा भाई वासु दसवीं में पढ़ता है। जबकि सबसे छोटी बहन आठवीं में पढ़ रही है। रिया की उपलब्धि से परिवार में खुशी है। रिया ने बताया कि 12वीं के बाद नीट की तैयारी के लिए उसने ऑनलाइन कोचिंग ली। इसके साथ वह स्वयं से घर पर पढ़ाई करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमित रूप से वह आठ से दस घंटे पढ़ाई करती थी। जबकि परीक्षा के दिनों में उसने 15-15 घंटे पढ़ाई की है। इस दौरान उसने पढ़ाई का तनाव नहीं बल्कि नियमित व शेड्यूल बनाकर पढ़ाई की। रिया ने फिजिकस में 99.96, केमिस्ट्री में 99.93 और बॉयोलॉजी में 99.97 पर्सनटाइल्स प्राप्त किए हैं। रिया ने नीट परीक्षा में 528 रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। इस दौरान लोगों का उनके घर बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed