फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Risk of Infectious Diseases from OPD in a Narrow Corridor

Yamuna Nagar News: तंग गलियारे में ओपीडी से संक्रामक रोगों का खतरा

Sun, 19 Apr 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 19 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Risk of Infectious Diseases from OPD in a Narrow Corridor
जिला अस्पताल की ओपीडी के बाहर लगी लोगों की भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




यमुनानगर। जिला नागरिक अस्पताल की इमारत भले ही बड़ी है, लेकिन यहां आने वाले लोगों को आराम नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल की ओपीडी में हर दिन उमड़ने वाली भारी भीड़ अब प्रबंधन के लिए सिरदर्द बन गई है। हालात यह हैं कि कम जगह में कई सौ लोगों की मौजूदगी से ओपीडी में दिक्कत हो रही है। भीड़ के कारण ओपीडी में संक्रामक रोगों का खतरा है।

जिला अस्पताल में हर दिन 600 से ज्यादा लोग बुखार, वायरल, संक्रमण और संक्रामक रोगों की शिकायत लेकर चिकित्सकों के पास पहुंच रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन को जल्द से जल्द ओपीडी को किसी बड़े स्थान पर शिफ्ट करना चाहिए ताकि सामाजिक दूरी बनी रहे और लोगों को गर्मी में धक्के न खाने पड़ें। फिलहाल, अस्पताल की यह अव्यवस्था स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवालिया निशान लगा रही है।
विज्ञापन




विशेषज्ञों का मानना है कि छोटी जगह में अत्यधिक भीड़ होने से संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। वायरल व बुखार से पीड़ित मरीज एक-दूसरे के बेहद करीब खड़े होते हैं, जिससे एक स्वस्थ व्यक्ति के भी बीमार होने की आशंका बनी रहती है। अस्पताल प्रशासन की ओर से भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम न होने से स्थिति और भी गंभीर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा नहीं है कि अस्पताल में जगह की कमी है। एक तरफ ओपीडी में जगह की भारी किल्लत है, वहीं दूसरी ओर सिविल अस्पताल परिसर में कई स्थान बिल्कुल खाली पड़े हैं। इन खाली स्थानों का अभी तक कोई उपयोग नहीं किया जा रहा है। यदि इन बड़े हॉल या खाली कमरों का उपयोग ओपीडी के विस्तार के लिए किया जाए, तो मरीजों को इस घुटन और भीड़ से राहत मिल सकती है।




सिविल अस्तापल में जगह की कमी नहीं है। इसका नक्शा मुख्यालय की ओर से निर्धारित किया गया है, इसी के अनुसार ओपीडी चलाई जा रही है। अभी इस संबंधी कोई शिकायत नहीं आई है। - डॉ. जितेंद्र सिंह, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, सिविल अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed