फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rising temperature increased heat, people lurking in homes

Yamuna Nagar News: बढ़ते तापमान ने बढ़ाई तपिश, घरों में दुबके लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Rising temperature increased heat, people lurking in homes
चार दिन में जिले का अधिकतम व न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। बढ़ते तापमान ने तपिश बढ़ा दी है। गर्मी में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। गर्मी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ रोज पहले तक जहां जूस व नींबू की शिकंजी की रेहड़ी व दुकानों पर भीड़ बिल्कुल भी नहीं होती थी। अब इन पर सुबह से शाम तक ग्राहकों की लाइन लगी हुई है। दोपहर के समय बाजार गर्मी से सुनसान होने लगे हैं। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोतरी होन की संभावना है।
विज्ञापन

गेहूं कटाई का सीजन खत्म होते ही तापमान में भी वृद्धि हो गई है। अब धूप इतनी तेज है कि कुछ सेकेंड बाहर खड़ा होने पर ही सिर चकराने लगता है। हालांकि इस बार गत वर्ष की अपेक्षा तापमान दो डिग्री कम है। 13 मई 2022 को जिले का अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस था। धूप में सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को हो रही है जो दोपहिया वाहनों जैसे बाइक व एक्टिवा पर सफर कर रहे हैं। दोपहर एक बजे के बाद बाइक पर सफर करना आसान नहीं है। गर्म हवा के थपेड़े झुलसाने लगे हैं। वहीं स्कूल, कॉलेजों में जाने वाले विद्यार्थी भी गर्मी से बेहाल हैं। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहर को छुट्टी के बाद होती है। जब उन्हें शिक्षण संस्थान से घर तक का सफर पैदल तय करना होता है। विद्यार्थियों को पसीने से तरबतर होते हुए आसानी से देखा जा सकता है।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र दामला के समन्वयक डॉ. संदीप रावल ने बताया कि अभी तापमान में और बढ़ोतरी होगी। फिलहाल आगामी 10 दिनों तक मौसम साफ रहेगा। बूंदाबांदी होने के कोई आसार नहीं बन रहे। इसलिए लोगों को खुद ही गर्मी से बचाव करना होगा। जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलें। कोई काम है तो प्रयास करें कि उसे सुबह या शाम को ही किया जाए ताकि दोपहर के समय तेज धूप से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


तारीख अधिकतम न्यूनतम
14 मई 40 23
15 41 23
16 41 25
17 42 25
18 41 25
19 41 24
20 41 24
21 41 24
22 42 25
23 41 25
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed