फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rising diesel prices have started to disrupt household budgets

Yamuna Nagar News: डीजल के दाम बढ़ने से बिगड़ने लगा लोगों के घर का बजट

Fri, 22 May 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 22 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Rising diesel prices have started to disrupt household budgets
श​क्ति नगर में लगी सब्जी की रेहड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। डीजल के दामों में बढ़ोतरी का असर अब सीधे आम आदमी की रसोई और जेब पर दिखाई देने लगा है। माल भाड़ा बढ़ने से सब्जियों के दामों में 10 से 15 फीसदी तक की वृद्धि हो गई है, इससे घरेलू बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है। बाजार में आलू, टमाटर, खीरा, ककड़ी समेत लगभग सभी सब्जियां महंगी हो गई हैं। इसका असर अब होटल और ढाबों की थाली तक पहुंच गया है, जहां खाने के दाम बढ़ा दिए गए हैं।
सब्जी मंडियों में पिछले सप्ताह तक 10 रुपये प्रति किलो बिकने वाला आलू अब 15 रुपये किलो तक पहुंच गया है। वहीं, टमाटर, लौकी, भिंडी, खीरा, ककड़ी, प्याज, नींबू, हरीमिर्च जैसी रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली सब्जियों के दामों में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। विक्रेताओं का कहना है कि डीजल महंगा होने से माल ढुलाई का खर्च बढ़ गया है, जिसका सीधा असर खुदरा कीमतों पर पड़ा है। बढ़ती महंगाई से जहां ग्राहकों की जेब पर बोझ बढ़ा है। वहीं, सब्जी विक्रेताओं की परेशानी भी कम नहीं है। विक्रेताओं के अनुसार महंगे दामों के कारण ग्राहक पहले की तुलना में कम खरीदारी कर रहे हैं, जिससे बिक्री प्रभावित होने लगी है। सब्जी विक्रेता पारसनाथ, रामकुमार, छोटे लाल, बीरसेन ने बताया कि लोग अब जरूरत भर की ही सब्जियां खरीद रहे हैं। डीजल के दामों में वृद्धि होने से ट्रांसपोर्ट्स ने माल भाड़ा बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

इस कारण सब्जियों के दामों में वृद्धि हुई है। ढाबा संचालक विनीत ने बताया कि पहले ही गैस सिलिंडर के बढ़े दामों से कारोबार प्रभावित था, अब डीजल महंगा होने और सब्जियों की कीमत बढ़ने से रसोई का खर्च और बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि मजबूरी में थाली के दाम 10 रुपये तक बढ़ाने पड़े हैं। उन्होंने कहा कि यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में खाने-पीने की चीजें और महंगी हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृहिणी रजनीबाला, कांता, प्रियंका, राजरानी, मधुमिता, किरण ने बताया कि महंगाई के कारण पहले ही घर चलाना मुश्किल हो गया है। वहीं, अब डीजल महंगा होने से सब्जियों के दामों में उछाल आया है। यही हालात रहे तो खाने-पीने की अन्य वस्तुएं भी महंगी हो जाएंगी। जिसका सीधा असर रसोई पर पड़ेगा। महंगाई की मार से सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्ग और दैनिक आय पर निर्भर परिवारों पर पड़ रहा है। लोग अब घर के खर्चों में कटौती करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed