फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rishikulam Wellness Center will provide treatment with natural farming

Yamuna Nagar News: ऋषिकुलम वेलनेस सेंटर प्राकृतिक तरीके से खेती संग मिलेगा इलाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 03:43 AM IST
विज्ञापन
Rishikulam Wellness Center will provide treatment with natural farming
समालखा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत के लोग किसी के प्रति द्वेष भावना नहीं रखते लेकिन जब हमें कोई छेड़ता है तो उसे हम छोड़ते भी नहीं है। ऑपरेशन सिंदूर में आतंकवाद और अब इसी तरह देश के साथ गद्दारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंंने ये विचार सोमवार को समालखा के पट्टीकल्याणा गांव स्थित सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र में ऋषिकुलम वेलनेस सेंटर के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत में व्यक्त किए। इस दौरान उन्होंने संस्था को 51 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से कहा था कि आतंकवाद को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है और हमारे जांबाज सैनिकों ने आतंकवाद की मिट्टी को मात्र तीन घंटे में मिट्टी में मिला दिया है। समालखा में पूर्व सीएम मनोहर लाल की ओर से की गई घोषणाओं पर काम न होने के प्रश्न पर सीएम ने कहा कि प्रदेश में एक साल तो चुनाव आचार संहिता में निकल गया पर अब पूर्व सीएम की सभी घोषणाओं पर जल्द ही काम शुरू किए जाएगा।
विज्ञापन

प्राकृतिक खेती के साथ स्वास्थ्य का केंद्र
माधव जन सेवा न्यास के अध्यक्ष पवन जिंदल ने बताया कि वेलनेस सेंटर पर प्राकृतिक तरीके से लोगों की बीमारी का इलाज किया जाएगा। इसके अलावा किसानों को प्राकृतिक खेती और युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बडौली, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज व समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना के अलावा प्रांत संघ चालक प्रताप सिंह, प्रांत प्रचारक सुरेंद्र सिंह, संस्कार भारती के संगठन मंत्री विजय भाटिया, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना, पूर्व मंत्री असीम गोयल, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, बलराम नंदवानी, जिला महामंत्री कृष्ण छौक्कर, मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बड़खालसा और डॉ. राज नेहरू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed