फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rice millers demand dues, warn against threshing

Yamuna Nagar News: राइस मिलरों ने मांगा बकाया, कुटाई न करने की चेतावनी

Fri, 19 Sep 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 19 Sep 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Rice millers demand dues, warn against threshing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। आगामी धान की खरीद शुरू होने से पहले हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन ने पिछले साल के बकाया का भुगतान करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर राइस मिलर्स धान की फसल की कुटाई नहीं करने का निर्णय ले सकते हैं।
राइस मिलर्स का आरोप है कि अभी तक प्रदेश सरकार ने राइस मिलर्स को लेकर कोई स्थाई निर्णय नहीं लिया है। मिलर्स की मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया। ऐसे में धान के सीजन में राइस मिलर्स के लिए कार्य कठिन हो जाएगा। कस्बे में हुई हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन की बैठक में जिला प्रधान मनीष बंसल ने कहा कि राइस मिलर्स को अपने कामकाज में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

समस्याओं के चलते जिला यमुनानगर के 185 राइस मिलर्स चिंतित हैं। जिनका बोनस, क्रेट, तिरपाल का किराया, अनलोडिंग व स्टेंकिंग का करीब 200 करोड रुपये का भुगतान बकाया है। जिस कारण मिलर्स को भारी दिक्कताें का सामना करना पड़ रहा है। मनीष बंसल ने कहा कि मिलर्स दो दशकों से अधिक समय से कस्टम मिलिंग राइस का कार्य कर रहे हैं, लेकिन मौजूदा समय में काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान के सीजन शुरू होने को है और प्रदेश सरकार द्वारा अभी किसी प्रकार की पॉलिसी जारी नहीं की है। इससे राइस मिलर्स असमंजस की स्थिति से गुजर रहे हैं। मिलर्स पिछले काफी समय से राइस मिल से गोदाम तक चावल लगाने का मिलर्स को उचित किराया देने बारे, राइस मिलर्स द्वारा अपनी मिल में धान रखने का पर्याप्त किराया देने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक बार पॉलिसी जारी होने के बाद कोई ऐसी गाइडलाइन नहीं आनी चाहिए, जिससे मिलर्स को आर्थिक नुकसान हो।

राइस मिलर्स एसोसिएशन ने उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आगामी सीजन में कस्टम मिलिंग राइस का कार्य करने में असमर्थ होंगे। जिसके विरोध स्वरूप मिलर्स रजिस्ट्रेशन नहीं कराएंगे। प्रदेश सरकार द्वारा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के मिलर्स के बोनस को 15 से बढ़ाकर 35 रुपये करने की बात कही थी, लेकिन मिलर्स 50 रुपये की मांग कर रहे है। उस पर भी विचार नहीं किया गया है। मौके पर अवध बंसल, नरेश राणा, सौरभ गुप्ता, नीलम कुमार, अजेश गोयल, अरविंद अग्रवाल, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed