फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rice mill operator accused of embezzling paddy

Yamuna Nagar News: राइस मिल संचालक पर धान हड़पने का आरोप

Sun, 12 Jan 2025 04:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 12 Jan 2025 04:47 AM IST
विज्ञापन
Rice mill operator accused of embezzling paddy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। मुजाफत कलां स्थित मैसर्ज राजलक्ष्मी राइस मिल में उठान के दौरान 3615.84 क्विंटल धान कम पाया गया है। प्रतापनगर थाना पुलिस ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक सुखचैन सिंह की शिकायत पर राइस मिल संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शिकायत में सुखचैन सिंह ने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से राइस मिलरों को हर वर्ष धान दिया जाता है। जिसके बदले में उन्हें विभाग को चावल लौटाना होता है। राजलक्ष्मी राइस मिल मुजाफत कलां को विभाग की ओर से 71 हजार 384 क्विंटल धान दिया गया था। जिसमें से 47 हजार 827 क्विंटल चावल सरकार को वापस किया जाना था। अभी तक मिल संचालक ममता की ओर से विभाग को 43 हजार 975 क्विंटल धान चावल दिया गया।
विज्ञापन

अभी विभाग का 4287 क्विंटल चावल बकाया है। विभाग की ओर से गोदाम की चेकिंग की गई। जहां पर 3615.84 क्विंटल धान कम मिला। कुछ बैग में धान का छिलका मिला। उन्होंने बताया कि संचालक ने चावल का गबन किया है। उसने नोटिस का भी जवाब नहीं दिया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। प्रतापनगर थाना पुलिस ने आरोपी राइस मिल संचालक पर केस दर्ज कर किया है।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed