फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   retired soldier died in road accident

सड़क हादसे में सेवानिवृत फौजी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
retired soldier died in road accident
साढ़ौरा रोड पर झूर माजरा के निकट एक सड़क हादसे में आर्मी से सेवानिवृत्त हवलदार प्रेमचंद की मौत हो गई। इस हादसे में बिना रिफ्लेक्टर व डिपर लगी ट्राली में लदी लकड़ी की बलियां उसकी छाती में घुस गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि ट्राली चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए अचानक ब्रेक लगाई। इससे पीछे चल रहे प्रेमचंद की बाइक ट्रॉली से टकरा गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अंबाला के गांव अंबली निवासी प्रवीन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी काला आंब में करियाने की दुकान है। आर्मी से हवलदार के पद से सेवानिवृत्त उसके पिता प्रेमचंद रविवार शाम करीब सात बजे निजी काम से बाइक पर साढौरा के लिए चले थे। गांव झूर माजरा के पास उनके आगे लकड़ी की बल्लियों से लदी ट्रैक्टर ट्राली चल रही थी। ट्राली के पीछे न तो रिफ्लेक्टर था और न ही कोई डिपर लाइट। जब उसके पिता ट्राली के नजदीक पहुंचे तो ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे उसके पिता की बाइक ट्राली से टकरा गई और बलियां उसके पिता की छाती में घुस गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने उसके पिता को नारायणगढ़ के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर साढौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
विज्ञापन

वर्जन
-साढौरा थाना प्रभारी दीदार सिंह का कहना है कि मामले में मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed