फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Retired railway employee committed suicide by getting hit by a train

Yamuna Nagar News: सेवानिवृत्त रेलकर्मी ने ट्रेन से कटकर दी जान

Sun, 06 Apr 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 06 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Retired railway employee committed suicide by getting hit by a train
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान फर्कपुर के नानकपुरा निवासी हरजीत सिंह (58) के रूप में हुई। परिजनों का कहना है कि बीमारी परेशान होकर आत्महत्या की है। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
नानकपुरा निवासी हरचरण सिंह ने दी शिकायत में बताया कि उसका भाई हरजीत सिंह रात को खाना खाने के बाद घर से घूमने निकला था। जब वह दो घंटे तक वापस नहीं आया तो वे सभी उसे खोजने निकले। तभी उन्हें सोशल मीडिया के ग्रुप में उसके ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या करने की जानकारी मिली। वे तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक पुलिस शव को सिविल अस्पताल ले जा चुकी थी।
विज्ञापन

उन्होंने अस्पताल पहुंच कर मृतक की पहचान की। उसने बताया कि उसका भाई हरजीत सिंह जगाधरी रेलवे कारखाना की वैगन शॉप में वेल्डर का काम करता था। 2023 में उसने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। उसकी दो विवाहित बेटियां और एक बेटा है। वह रिटायर होने के बाद बीमार रहता था। काफी इलाज के बाद भी बीमारी ठीक नही हो रही थी। इससे वह परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी परेशानी के चलते उसने आत्महत्या की। राजकीय रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें ट्रेन ड्राइवर के मेमो के माध्यम से व्यक्ति के ट्रेन से कटने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान पता चला कि हरजीत ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। परिजनों का कहना है कि हरजीत बीमारी से परेशान चल रहे थे। इसके चलते उन्होेने आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed