फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Retail vegetable sellers strike

फुटकर सब्जी विक्रेताओं की हड़ताल

Thu, 06 Feb 2014 05:19 PM IST
अमर उजाला यमुनानगर
अमर उजाला यमुनानगर Updated Thu, 06 Feb 2014 05:19 PM IST
विज्ञापन
Retail vegetable sellers strike
जगाधरी। सब्जी मंडी के आढ़तियों की ओर से प्रति नग पांच रुपये अतिरिक्त वसूलने के विरोध में बुधवार को फूटकर सब्जी विक्रेेताओं ने हड़ताल शुरू कर दी। सब्जी विक्रेताओं ने मंडी गेट पर मांगों के लिए जमकर नारेबाजी भी की। दोपहर बाद दोनों पक्षों के बीच हुई वार्ता के उपरांत सहमति बनी। इसके बाद रेहड़ी संचालकोें ने वीरवार को सब्जी खरीदने का निर्णय लिया। बुधवार को सब्जी की खरीद न होने की वजह से भाव में थोड़ी तेजी देखी गई।
विज्ञापन


फुटकर सब्जी विक्रता एसोसिएशन के प्रधान टेकचंद, सब्जी विक्रेता संदीप कुमार, किशनलाल, कुलदीप, लाल बहादुर, अक्षय, अर्जुन यादव, सोनू ने बताया कि मंडी में आढ़तियों की ओर से उनसे प्रति नग पांच रुपये अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं। इसके अलावा उनसे आढ़त के रुप में 8 से 10 प्रतिशत तक वसूला जा रहा है। जो गलत है। आरोप है कि जब आढ़तियों को सरकार के मुताबिक 7 प्रतिशत आढ़त लेने की बात कही जाती है, तो वे झगडे़ पर उतारू हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि प्रति नग 5 रुपये अतिरिक्त लेने की शर्त हटवाने तथा आढ़त 7 प्रतिशत लेने की मांग को लेकर उन्होंने बुधवार को हड़ताल रखी। किसी भी रेहड़ी संचालक ने मंडी से सब्जी नहीं खरीदी। दोपहर बाद सब्जी मंडी प्रधान राजकुमार सैनी के साथ फूटकर सब्जी विक्रेताओें की बैठक हुई। जिसमें रेहड़ी संचालकों की मांगों पर विचार विमर्श किया गया। जिसके उपरांत फूटकर सब्जी विक्रेताओं की मांगों को मान लिया गया। प्रधान ने बताया कि वीरवार को सब्जियों की खरीद फरोख्त की जाएगी।
विज्ञापन

वारदाने की लेबर ली जा रही है
सब्जी मंडी एसोसिएशन प्रधान राजकुमार सैनी का कहना है कि आढ़तियों की ओर से 7 प्रतिशत आढ़त ही ली जा रही है। इसमें सरकार की ओर से निर्धारित 5 प्रतिशत आढ़त और 2 प्रतिशत मार्केट फीस है। अगर सरकार दो प्रतिशत फीस को खतम करती है, तो वे भी उसे लेने से इंकार कर देंगे। उन्होंने बताया कि प्रति नग के रुपये में फुटकर विक्रेताओं से जो पांच रुपये लिए जा रहे हैं, वह वारदाने की लेबर है। इसे फूटकर सब्जी विक्रेता देने को तैयार नहीं है। इसे खत्म करने के लिए आढ़तियों की बैठक बुलाई गई जिसमें सचिव बिट्टू, चेतनदास, कोषाध्यक्ष रवि सोनी, निर्मल कुमार, लेखराज, दर्शन लाल, राजकुमार , राजेश, हरिश इत्यादि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जियों के दाम में आई थोड़ी तेजी
फुटकर सब्जी विक्रेताओं द्वारा बुधवार को सब्जियों की खरीददारी न होने की वजह से दाम में तेजी देखी गई। मंगलवार को जो सब्जी 10 रुपये किलो बिकी। बुधवार को उसका दाम 12 से 15 रुपये किलोग्राम तक पहुंच गया। सब्जी विक्रेताओं की हड़ताल के कारण लोग सब्जियों के लिए भटकते रहे।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed