फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Responsibilities given for Republic Day celebrations

Yamuna Nagar News: गणतंत्र दिवस समारोह के लिए दीं जिम्मेदारियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 10:51 AM IST
विज्ञापन
Responsibilities given for Republic Day celebrations
यमुनानगर। गणतंत्र दिवस मनाने को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसे लेकर डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने जिले के तमाम अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में डीसी ने राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाने को लेकर चर्चा की। डीसी ने समारोह के लिए एडीसी आयुष सिन्हा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं, इस दौरान डीसी ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए व जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह तेजली स्टेडियम या अनाज मंडी जगाधरी में होना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी 26 जनवरी को जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह करवाया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह भव्य रूप से मनाने के लिए सभी अधिकारी आपसी तालमेल से काम करें। जिस अधिकारी एवं विभाग को जो जिम्मेवारी सौंपी गई है वह उसमें कोताही न बरतें। समारोह के लिए जो प्रबंध किए जाने हैं वह समय से पूर्व कर लिए जाएं।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि समारोह में पुलिस और विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों की टुकड़ियां मार्च पास्ट करेंगी। वहीं, विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी पीटी व डंबल प्रदर्शन करेंगे। देश भक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इस दौरान कॉलेजों और स्कूलों के वरिष्ठ विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम भव्य बनाने के लिए करीब 20 विभाग विकासात्मक गतिविधियों, उपलब्धियों पर आधारित झांकियां निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गणतंत्र दिवस समारोह में प्रस्तुत किए जाने वाले कार्यक्रमों का चयन कर लें और प्रस्तुति का अभ्यास नियमित रूप से करवाएं। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी को फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल होगी। इसके लिए समारोह स्थल पर सफाई व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, प्राथमिक चिकित्सा के लिए संबंधित अधिकारी व्यवस्था दुरुस्त करेंगे।बैठक में एसपी राजीव देसवाल, एडीसी आयुष सिन्हा, जिला परिषद सीईओ वीरेंद्र सिंह ढुल, जगाधरी एसडीएम सोनू राम, बिलासपुर एसडीएम जसपाल सिंह गिल, रादौर एसडीएम जय प्रकाश, छछरौली एसडीएम रोहित कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सम्मानित होने वालों के नामों की भेजे सूची

डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर ऐसे प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किए हैं। इसके लिए 8 जनवरी तक आवेदन मांगे गए हैं। जिले का कोई भी व्यक्ति आठ जनवरी तक अपने नाम सीटीएम कार्यालय में दे सकता है। उन्होंने कहा कि वह आवेदन करते समय अपनी सभी उपलब्धियों की जानकारी प्रमाण सहित दें। आठ जनवरी के बाद किसी का आवेदन स्वीकार नहीं होगा।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed