Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Resolved to include yoga in daily life

Yamuna Nagar News: दैनिक जीवन में योग को शामिल करने का लिया संकल्प

Sat, 27 Jun 2026 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 27 Jun 2026 06:06 AM IST
विज्ञापन
Resolved to include yoga in daily life
यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्वयंसेविकाओं ने योग प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन सहित विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। सभी स्वयंसेविकाओं ने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कॉलेज की निदेशिका डॉ. वरिंदर गांधी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और यह मानसिक शांति के साथ बेहतर स्वास्थ्य का सबसे बड़ी पूंजी है। नियमित योग तनाव कम करने, एकाग्रता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का प्रभावी माध्यम है। इस दौरान छात्राओं को योग के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक प्रभावों की जानकारी दी गई। प्राचार्या डॉ. सुखविंदर कौर ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए छात्राओं को योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed