Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sisters applied a tilak to their brothers and wished them a long life

Yamuna Nagar News: बहनों ने भाइयों का तिलक कर की लंबी उम्र की कामना

Wed, 11 Nov 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 11 Nov 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Sisters applied a tilak to their brothers and wished them a long life
प्रतापनगर में भाई दूज पर भाइयों को तिलक करतीं बहनें। परिजन - फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक भाई दूज का पर्व मंगलवार को क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। त्योहार को लेकर सुबह से ही घरों में उत्साह का माहौल रहा। बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शुभ मुहूर्त में भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और उनकी सुख-समृद्धि, खुशहाली और लंबी उम्र की कामना की।
भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर हर सुख-दुख में साथ निभाने और उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। भाई दूज के अवसर पर सुबह से ही बहनें पर्व की तैयारियों में जुट गई थीं। घरों में पूजा की थाली सजाई गई। इसके बाद बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर आरती उतारी और मिठाई खिलाई।
विज्ञापन

इस दौरान परिवार के सदस्यों ने भी एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पर्व को लेकर भाई-बहनों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई बहनें अपने भाइयों के घर पहुंचीं और परंपरा के अनुसार तिलक लगाकर पर्व मनाया। वहीं, कई भाई भी अपनी बहनों के घर पहुंचे और उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। घरों में पकवान और मिठाइयां बनाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कामकाज और पढ़ाई के चलते दूसरे शहरों में रहने वाले कई भाई-बहन पर्व पर एक-दूसरे से नहीं मिल सके। ऐसे में उन्होंने फोन और वीडियो कॉल के माध्यम से शुभकामनाएं देकर अपने प्रेम का इजहार किया। भाई दूज के पर्व ने एक बार फिर भाई-बहन के रिश्ते में स्नेह, विश्वास और अपनापन मजबूत करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed