{"_id":"68c85e1d2fffcb3682049687","slug":"request-for-action-against-drivers-who-do-not-stop-the-bus-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-143919-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बस न रोकने वाले चालकों पर कार्रवाई की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बस न रोकने वाले चालकों पर कार्रवाई की गुहार
Tue, 16 Sep 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
गांव जठलाना बस के इंतजार में खड़े छात्र व ग्रामीण। संवाद
- फोटो : शिवगढ़ के रामगढ़ गांव में जला हुआ बिस्तर व बगल में रखा डिब्बा।
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। रादौर क्षेत्र के सबसे बड़े गांव जठलाना में बस स्टैंड पर रोडवेज की बसे न रुकने से क्षेत्र के लोग बेहद परेशान हैं। गांव की पंचायत ने मुख्यमंत्री को इस बारे पत्र भेजकर लापरवाही बरतने वाले रोडवेज के चालकों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
बसें न रुकने का खामियाजा सबसे ज्यादा क्षेत्र के छात्र-छात्राएं भुगत रहे है। मामले की शिकायत रोडवेज के अधिकारियों व कर्मचारियों से भी की गई, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है। बस चालकों की मनमानी से क्षेत्र के लोगों भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिसको लेकर
गांव जठलाना के सरपंच प्रतिनिधि बीर सिंह ने बताया कि यमुनानगर से गुमथला वाया जठलाना जाने वाली रोडवेज की अधिकतर बसें जठलाना में बस स्टैंड पर नहीं रूकती। बस चालक बसों को बस स्टैंड से दूर बसे रोक कर यात्रियों को बस में चढ़ाते व उतारते हैं।
विज्ञापन
इससे क्षेत्र के लोगों को बस स्टैंड से अपने गंतव्य तक जाने के लिए समय पर बस नहीं मिल पाती। गांव के बच्चे यमुनानगर पढ़ने के लिए जाते हैं, लेकिन उन्हें बस से यमुनानगर जाने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। उनकी मांग है कि सरकार व प्रशासन ऐसे बस चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करे, जो बसों को बस स्टैंड पर नहीं रोकते। जिससे सभी को परेशानी का सामना करना पड़ता है।