फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Republic Day celebrated with pomp across the district

जिलाभर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Republic Day celebrated with pomp across the district
यमुनानगर। जिले के शिक्षण संस्थाओं में गरिमा के साथ गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया गया। इस दौरान विद्यालयों में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय संविधान को अक्षुण्य रखने की शपथ ली गई। वहीं .. फिर भी दिल है हिंदुस्तानी गीत के माध्यम से देशभक्ति का भाव प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन

सरोजनी कॉलोनी स्थित मुकंद लाल पब्लिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस मनाया गया। विद्यालय निदेशक शशि बाटला, प्रधानाचार्या डॉ. ममता वर्मा एवं वरिष्ठ अध्यापक एसएन बख्शी ने ध्वजारोहण किया। ऑनलाइन माध्यम के जरिए अध्यापकों व विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। इस दौरान अध्यापिका साक्षी सिक्का ने कहा कि हमें भारतीय संविधान के प्रति प्रेम तथा कर्तव्य भाव जागृत करना चाहिए।
विज्ञापन

मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल परिसर में सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने ध्वजारोहण कर किया। डॉ. दहिया ने बताया कि यह हर्ष का विषय है कि जिला यमुनानगर में कोविड वैक्सीन के पहले डॉज का टीकाकरण अपने लक्ष्य को 100 प्रतिशत प्राप्त कर चुका है। गुलमोहर अकेडमी टीचर्स कॉलोनी में भी गणतंत्र दिवस पर अकेडमी द्वारा बच्चों की ऑनलाइन प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें विवान एवं राशवी कंसल के प्रयास को सराह गया। वहीं वृष्टि एवं नैतिक ने नृत्य द्वारा भारत के झंडे को सबसे उत्तम दर्शाया। सुहास एवं सुयश ने फिर भी दिल है हिंदुस्तानी गीत पर सब का मन मोह लिया। अर्शिया दुग्गल ने पेंटिंग के जरिए अनेकता में एकता, भारत की विशेषता विषय को दर्शाया। सानवी नरवाल, आरव बदरान एवं चक्षु ने प्रथम, शिवेन गुप्ता अगम नरवाल रियाना सिंगला एवं नव्या ने द्वितीय, समायरा कुमार, गौरिका गुप्ता अनहदजोत सिंह, सरताज कांबोज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंप स्थित राजकीय आदर्श संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस पर योग के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानाचार्य डॉ. ऊषा नागी ने बताया कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।
रादौर: शांति देवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में गणतंत्र दिवस पर रोटरी क्लब द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. एससी सैनी व पंडित ज्ञान प्रकाश शर्मा ने ध्वजारोहण किया। अनाजमंडी में एसडीएम दिलबाग सिंह ने ध्वजारोहण किया।
अष्टविनायक पॉलीटेक्निक में डॉ. अमन पंजेटा व प्रिंसिपल आशा चौधरी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया। एमडीवीएम पब्लिक स्कूल हाफिजपुर में चेयरमैन अनिल कांबोज व प्रिंसिपल अंजू गुलाटी ने ध्वजारोहण किया। मुकंद लाल स्कूल रादौर में प्रबंधक ज्ञान प्रकाश शर्मा ने ध्वजारोहण किया।
दामला स्थित सेठ जय प्रकाश पॉलिटेक्निक प्राचार्य अनिल कुमार बुद्धिराजा ने ध्वजारोहण किया। स्वराज पब्लिक स्कूल दामला में गणतंत्र दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य ज्योति नागपाल सेठी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। वराज पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस तिरंगा फहराकर मनाया गया। प्रधानाचार्या पूजा जौली कालरा ने ध्वजारोहण कर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
इन्कलाब मन्दिर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आजादी के वीर शहीदों एवं क्रांतिकारी वीरांगनाओं को पुष्प अर्पित उन्हें नमन किया गया। मंदिर के संरक्षक एडवोकेट वरयाम सिंह ने कहा कि इंकलाब मंदिर पूरे देश में नहीं है। देश की आजादी में प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों का जन्मदिवस व शहीदी दिवस यहां पर मनाया जाता है। इन्कलाब मन्दिर का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों तक वीर शहीद की गौरव गाथाओं को पहुंचना है। कस्तूरबा गांधी आश्रम में गणतंत्र दिवस मनाया गया। रादौर विधायक डॉ. बिशनलाल सैनी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय प्राथमिक पाठशाला फतेहगढ़ तुंबी के संयुक्त तत्वाधान में गणतंत्र दिवस मनाया। इस दौरान विक्रम कुश मौजूद रहे।
डॉक्टर गुलाब सिंह अध्यापक संत निश्चल सिंह स्कूल जो पिछले 25 वर्षों से हिंदी अध्यापन और लेखन कार्यों में व्यस्त हैं अटल बिहारी वाजपेई पर लिखी पुस्तक मन वातायन में अटल ,से लेकर इनके लिए दिए जलाए तथा आजकल यमुनानगर जिले के बारे में विस्तार से एक ग्रंथ लिखने में मशगूल डॉक्टर सिंह को गणतंत्र दिवस के मौके पर हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता के द्वारा सम्मानित किया गया।
जठलाना: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 73वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। विद्यालय प्रभारी व प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने झंडा फहराया।
फोटो नंबर-9
यमुनानगर। इसी प्रकारा गुरु नानक खालसा कॉलेज में 73वें गणतंत्र दिवस पर प्राचार्य डॉ. मेजर हरिंदर सिंह कंग ने विद्यार्थियों को बताया कि प्रति वर्ष की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण द्वारा आरंभ हुई और राष्ट्रीय गान के साथ सभी ने सलामी दी। एससीसी केडेटों का इसमें विशेष योगदान दिया।
जगाधरी: इसी तरह सरस्वती विद्या मंदिर में भी 73वां गणतंत्र दिवस मुल्क राज दुआ ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। परवालो स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में सुनील पुरी के मुख्याध्यापिका अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस पर एसएमसी प्रधान द्वारा ध्वजारोहण किया गया। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय परिसर में कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार बाजपेई ने एनसीसी प्रभारी प्रो. अनिल कुमार के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया। छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति गीत प्रस्तुत किया। प्रयास सेवा सगंठन व महिला शक्ति संगठन द्वारा गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण समाजसेवी प्रमोद मौजी सेठी द्वारा किया गया। इस दौरान संजय गर्ग, अश्वनी अग्रवाल आशु, महासचिव विनय बसंल मौजूद रहे। मौजी सेठी व संजय गर्ग ने बताया कि आज 73वें गणतंत्र दिवस के पर महिला शक्ति संगठन जो विशेष रूप से महिला स्वालंबन व महिला सशक्तिकरण का कार्य करती हैं। प्रोत्साहित करती है।
सिंगल फोटो 31
निकिता ने गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेकर किया कॉलेज का नाम रोशन
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में 73वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एनसीसी कैडेटस ने मार्च पास्ट कर तिरंगे को सलामी दी। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ .आभा खेतरपाल व एनसीसी इंचार्ज मेजर गीता शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मेजर गीता शर्मा ने बताया कि कॉलेज की एनसीसी कैडेट सीनियर अंडर ऑफिसर निकिता ने 26 जनवरी को राजपथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। निकिता ने 14 हरियाणा बटालियन यमुनानगर का राजपथ पर प्रतिनिधित्व किया।

सिंगल फोटो नंबर-33 से 34
स्लोगन लेखन में परजिंद्र औरकविता गायन में खुशमीत रहीं प्रथम,
यमुनानगर। छोटी लाइन स्थित गुरू नानक गर्ल्स कॉलेज के सिविक कल्ब, कौटिल्य इतिहास संगठन, एक सोच नई सोच संस्था के द्वारा गणतंत्र दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में परजिंद्र कौर प्रथम, गुरविंद्र कौर द्वितीय व मीनाक्षी एवं हरमनजीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता गायन में खुशमीत कौर ने प्रथम, महकदीप कौर ने द्वितीय एवं आकांक्षा व अनामिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक गतिविधि में बीए तृतीय वर्ष की परजिंद्र कौर प्रथम, बीएबीएड की वसुधा, सोनाली ने द्वितीय एवं एमए राजनीति शास्त्र की दीक्षा तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed