फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Repair work worth lakhs will be done at three places

Yamuna Nagar News: तीन जगह होंगे लाखों से मरम्मत कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Repair work worth lakhs will be done at three places
आखिरकार शहर के बीच गुड़ व सब्जी मंडी सहित मछली मार्केट की सुध ले ली गई है। जहां मरम्मत के लिए स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड की ओर से ई-टेंडर लगा दिया गया है। इसके तहत तीनों जगह 4.07 लाख रुपये से मरम्मत के अलग-अलग कार्य होंगे। बता दें कि शहर के बीच औद्योगिक क्षेत्र में गुड़ व सब्जी मंडी है। साथ ही मछली मार्केट भी है। तीनों जगह नियमित सफाई न होने से गंदगी के अलावा फड व सड़कें टूटी हैं और शेड भी खस्ताहाल हो चुके हैं। कई वर्षों से मरम्मत कार्य न होने से लगातार गुड़ व सब्जी मंडी और मछली मार्केट के हालात बिगड़ते चले गए। इस पर स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के अफसराें ने मरम्मत कार्यों के लिए 4.07 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया। इस पर मुख्यालय की मंजूरी मिलते ही ई-टेंडर लगा दिया गया है। इसमें सात नवंबर तक ठेकेदारों व एजेंसियों से बिड मांगी गई है।
विज्ञापन


गुड़ व सब्जी मंडी सहित मछली मार्केट में बने फड खस्ताहाल हैं और आसपास सड़कें टूटकर बिखर चुकी हैं। कई जगह सड़क के नाम पर बिखरी बजरी रह गई हैं। जिन पर आते-जाते वाहन चालकों के गिरकर चोटिल होने का खतरा है और कई बार इसके चलते खासकर वाहन चालक फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। यहां अलग-अलग काम कर रहे राकेश, अनिल व सन्नी ने बताया कि एक दशक से यहां सड़कों की मरम्मत का कार्य नहीं हुआ। इसी कारण दोनों मंडियों व मछली मार्केट में अधिकांश सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, जिन पर अब मरम्मत कार्य लगता है तो कुछ राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सड़कों सहित अन्य मरम्मत कार्य के लिए 4.07 लाख रुपये पर्याप्त नहीं है। यहां सभी मरम्मत कार्यों के लिए करोड़ों रुपये का बजट जारी किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed