फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Relief to students due to start of B.Sc Physical Science course

Yamuna Nagar News: बीएससी फिजिकल साइंस कोर्स शुरू होने से विद्यार्थियों को राहत

Thu, 05 Jun 2025 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 05 Jun 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Relief to students due to start of B.Sc Physical Science course
जगाधरी। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अब निजी व ऐडिड काॅलेज में महंगा बीएससी साइंस का कोर्स नहीं करना पड़ेगा। रादौर क्षेत्र के विद्यार्थियों को यह कोर्स ज्योतिबा फुले राजकीय महाविद्यालय में भी करवाया जाएगा। इस कोर्स को करने के बाद विद्यार्थी विभिन्न सरकारी विभागों व निजी क्षेत्रों की कंपनियों में नौकरी पा सकते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उनके गांव के निकट ही रोजगारपरक कोर्स करवाने के लिए महाविद्यालय में इसकी शुरुआत की गई है। इससे अब रादौर क्षेत्र के गांवों के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए शहर व दूसरे जिले में नहीं जाना पड़ेगा। इस कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। जिसमें विद्यार्थियों का रूझान देखने को मिल रहा है। इसके अलावा कॉलेज में कई अन्य रोजगारपरक कोर्स उपलब्ध हैं। जो विद्यार्थियों को आकर्षित कर रहे हैं। इसके अलावा बीसीए कोर्स और बीएससी फिजिकल साइंस कोर्स में दाखिला लेने से विद्यार्थियों को दोहारा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

साइंस के साथ विद्यार्थियों को कंप्यूटर की भी शिक्षा दी जाएगी। जो उनके रोजगार में काफी मददगार साबित होगा। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एसके सिंह ने बताया कि इस बार विद्यार्थियों के लिए बीएससी फिजिकल साइंस कोर्स शुरू किया गया हैं। इस कोर्स की विशेषता यह रहेगी कि इसमें कंप्यूटर साइंस विषय भी जोड़ा गया है। जिससे विद्यार्थियों को दो रोजगारपरक विषयों की शिक्षा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वे विज्ञान और कंप्यूटर दोनों क्षेत्रों में अपना भविष्य बना सकते हैं। इसके अलावा कई क्षेत्र ऐसे हैं, जिसमें विज्ञान व कंप्यूटर दोनों की आवश्यकता होती है। उन क्षेत्रों में भी यह कोर्स विद्यार्थियों के लिए सहायक होगा। उन्होंने बताया कि यह कोर्स कर विद्यार्थियों को बीएससी की डिग्री मिलेगी। इसमें कुल चार विषय हैं। जिसमें तीन मुख्य और एक वैकल्पिक विषय रहेगा। इसमें गणित, फिजिक्स, केमिस्ट्री और कंप्यूटर साइंस विषय हैं। इनमें तीन मुख्य और वैकल्पिक विषय रहेगा। जो विद्यार्थियों को अपनी पसंद से चुनना होगा।

इससे विद्यार्थी गणित, विज्ञान व कंप्यूटर किसी भी क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकता है। वहीं, काॅलेज में रोजगारपरक बीसीए वोकेशनल और बीसीए कोर्स भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा एनएसएस और एनसीसी के साथ अन्य युवा गतिविधियां भी विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed